विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panipat Crime News: तीन माह पहले हुई कहासुनी का लिया बदला, सैलून चलाने वाले पर चाकू व डंडे से कर दिया हमला

By Ram kumarEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Wed, 13 Dec 2023 03:24 PM (IST)

Panipat Latest News बाल जाटान निवासी सैलून संचालक मनीष कुमार पर गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिशन डंडे व ...और पढ़ें

तीन माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में सैलून संचालक पर चाकू व डंडे से हमला। प्रतीकात्मक फोटो
तीन माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में सैलून संचालक पर चाकू व डंडे से हमला। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. तीन माह पहले हुई कहासुनी का लिया बदला, लाठी-डंडों से किया हमला
  2. आरोपित उसे मरा समझकर मौके से हुए फरार
  3. पुलिस ने कई धाराओं में किया केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत। बाल जाटान निवासी सैलून संचालक मनीष कुमार पर गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिशन डंडे व चाकू से हमला कर दिया। मामला उस वक्त का है जब वो शाम को दुकान बंद करके घर लौट रहा था। तभी आरोपितों ने रास्ते में हमला कर दिया। हमले की वजह तीन माह पहले खाटू श्याम जाते समय हुई कहासुनी बताई जा रही है।

अनिल राठी के साथ नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी कहासुनी

थाना सदर को दी शिकायत में मनीष कुमार ने बताया कि वह गांव बाल जाटान का रहने वाला है। गांव में उसकी सैलून की दुकान है। करीब तीन माह पहले गांव से करीब 20 लोग खाटू श्याम पैदल गए थे। रास्ते में हुक्का पीने के दौरान उसकी अनिल राठी के साथ कहासुनी हो गई थी।

जान से मारने की नीयत से अचानक किया हमला

इसी की रंजिश रखते हुए 10 दिसंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी दुकान को बंद करके घर जा रहा था। तभी जीतू, अनिल, रितिक, दिलावर, हरेंद्र ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके सिर व पेट पर चाकू से वार करने के साथ डंडे तक मारे।

यह भी पढ़ें: Ambala : अपनी ही बहन के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर 30 जगह वार करने वाला हैवान भाई की पढ़िए ये फेसबुक पोस्ट, गैंगस्टर लॉरेंस से मांगी थी मदद

आरोपित उसे मरा समझकर मौके से हुए फरार

आरोपितों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि हमारा तू कुछ नहीं बिगाड़ सकता और दोबारा से मिला तो जान से मार देंगे। उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाने तक का भी प्रयास किया। इसके बाद बेसुध होने पर आरोपित उसे मरा समझकर और गांव वालों को आते देख मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने कई धाराओं में किया केस दर्ज

स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसने पुलिस(Panipat Police) से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Ambala Murder Case: अंबाला में बहन के हत्यारे की आज 2 बजे के बाद कोर्ट में पेशी, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर 30 जगह किये थे वार