Move to Jagran APP

शौर्य दिवस में 14 को दिखेगी पानीपत के तीसरे युद्ध की झलक

पानीपत के तीसरे युद्ध को 259 वर्ष पूरे होने पर काला आंब पर 14 जनवरी को मराठा शौर्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मराठा जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र मराठा ने सोमवार को क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर लोगों को आमंत्रित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 09:51 AM (IST)
शौर्य दिवस में 14 को दिखेगी पानीपत के तीसरे युद्ध की झलक
शौर्य दिवस में 14 को दिखेगी पानीपत के तीसरे युद्ध की झलक

संवाद सूत्र, थर्मल : पानीपत के तीसरे युद्ध को 259 वर्ष पूरे होने पर काला आंब पर 14 जनवरी को मराठा शौर्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मराठा जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र मराठा ने सोमवार को क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर लोगों को आमंत्रित किया।

loksabha election banner

विरेंद्र मराठा ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि और सांसद संजय भाटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में नागपुर के महाराजा श्रीमंत मुधोजी राजे भौंसले, बाजीराव मस्तानी के वंशज श्रीमंत शादाब बहादुर तथा 15 राज्यों व विदेश से भी मराठा समाज के लोग शामिल होंगे। 14 जनवरी को सुबह करनाल बलड़ी बाइपास से मराठा सेना शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो करनाल शहर, घरौंडा, जीटी रोड के रास्ते पानीपत शहर से होते हुए काला आंब पहुंचेगी। जिसमें पानीपत के तीसरे युद्ध से संबंधित झांकियां व हजारों की संख्या में बाइक शामिल होंगी। प्रदेश में रहने वाले मराठा परिवार अपने परिवार सहित काला आंब स्मारक स्थल पर पहुंचकर अपने पूर्वजों को जल व दूध से पितरों का तर्पण करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के गांव ऊंटला, सुताना, थिराना, खंडरा, कालखा, अहर, कुराना, खुखराना व अलुपुर सहित दर्जन भर गांवों का दौरा कर लोगों को समारोह में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मराठा राजवीर चोपड़े, मिस्टर लोहारी, मराठा सतीश सुताना, मराठा सुनील सुताना, मराठा विरेंद्र भादड़, भेद मराठा, उमेश कुराना, रिकू कुराना, करण सिंह मराठा और मराठा सुभाष कालखा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.