पानीपत में बच्चे को जन्म देने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई रेफर
पानीपत में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था की तबीयत बिगड़ने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसकी स्वास्थ्य जानकारी ली। पीड़िता ने 10 महीने पहले पड़ोस के राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, पानीपत। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की प्रसव के बाद तबीयत दोबारा बिगड़ गई, उसको जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। उसकी प्रसव से संबंधित परेशानियां हैं। बीपी लो है। जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर है।
रोहतक पीजीआई से पानीपत पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने मंगलवार को वहां पहुंच स्वास्थ्य की जानकारी ली। किशोरी ने 15 दिन पहले जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उसको तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। बेटे का अब भी जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह 10 महीने पहले 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
पड़ोस में राहुल नाम का लड़का फैक्टरी में काम करता था। उसने साथ दुष्कर्म किया था। जब उसने राहुल को बताया कि वह दो माह की गर्भवती है तो वह पानीपत से अपना कमरा खाली करके फरार हो गया। पांच माह की गर्भवती होने के बाद किशोरी की मां को इस बारे में पता चला था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था। किशोरी की मां ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया था।
उसने सीडब्ल्यूसी को यह लिखकर दिया था कि वह बच्चे को पालेंगे। पुलिस ने बच्चे व किशोरी के डीएनए सैंपल लिए थे। अब तक आरोपित के बारे में पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। वर्जन सदर पुलिस थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि किशोरी रोहतक पीजीआई में दाखिल है। उसका इलाज चल रहा है। लगभग 15 दिन पहले उसने बच्चे को जन्म दिया था। दुष्कर्म का आरोपित फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।