पानीपत में युवक प्रीतम के अपहरण और मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, पैसों का था विवाद
पानीपत पुलिस ने सिवाह निवासी प्रीतम के अपहरण और मारपीट के आरोप में बंटी और अनुज को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1791239429494_m.webp)
अपहरण और मारपीट मामले में दो गिरफ्तार।
HighLights
सिवाह निवासी प्रीतम का बिहोली से अपहरण और मारपीट।
भाउपुर निवासी बंटी और अनुज को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद, पैसों का था लेन-देन।
जागरण संवाददाता, पानीपत। पुलिस ने बिहोली से सिवाह निवासी युवक प्रीतम के अपहरण और मारपीट के मामले में भाउपुर निवासी बंटी और अनुज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बंटी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार भी बरामद की है। सीआइए थ्री प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि 28 सितंबर को प्रीतम अपनी दादी को दवाई दिलाने बिहोली आया था।
दादी को चिकित्सक के पास छोड़ने के बाद वह गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में आए युवक उसे उसकी गाड़ी सहित अपने साथ ले गए। बाद में भाउपुर के पास खेतों के रास्ते में छोड़कर उसकी स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 30 सितंबर को बंटी को डाहर चौक के पास गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने अनुज, प्रिंस उर्फ योगी और विशाल के साथ वारदात करना स्वीकार किया। बंटी ने बताया कि प्रीतम से पैसों का लेन-देन था। रविवार शाम अनुज को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। बंटी जेल भेजा गया, जबकि अनुज दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
