Move to Jagran APP

Panipat News Today Live 06:00 PM : पानीपत में फैक्‍ट्री मालिक ने खुद को गोली मार ली, पढ़ें और भी अपडेट खबरें

Panipat News Today Live अब एक क्लिक में पानीपत जीटी बेल्‍ट की अपडेट खबरों को पढ़ें। पानीपत सहित करनाल अंबाला जींद कैथल यमुनानगर करनाल और कुरुक्षेत्र की अपडेट खबरें। हत्‍या से लेकर चोरी राजनीतिक हलचल की मिलेगी जानकारी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 06:07 PM (IST)
Panipat News Today Live 06:00 PM : पानीपत में फैक्‍ट्री मालिक ने खुद को गोली मार ली, पढ़ें और भी अपडेट खबरें
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा।

पानीपत, [डिजिटल डेस्‍क]। उद्यमी सेक्टर 11 के 30 वर्षीय अपूर्व जैन ने कुटानी रोड पर फैक्ट्री में  पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। अपूर्व ने पावर लूम की फैक्ट्री किराये पर ले रखी है। शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। किला थाना पुलिस गोली मारने के कारण का पता लगाने में जुटी है।

loksabha election banner

कैथल में किसानों प्रदर्शन

कैथल में ट्यूबवेल कनेक्‍शन के लिए किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान पेहवा चौक पर पहुंचे और सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। साथ ही बिजली‍ि निगम के मुख्‍य गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्‍द लंबित ट्यूबवेल कनेक्‍शन नहीं जारी किए गए तो बड़ा आदोलन किया जाएगा।

पानीपत में महिला एवं बाल विकास मंत्री का औचक निरीक्षण

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा पानीपत पहुंचीं। उन्‍होंने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इसराना में औचक निरीक्षण किया। मंत्री के पहुंचने से विभाग में हड़कंप मच गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर कम राशन देने व खराब राशन देने की शिकायत मिलने पर सुपरवाइजर को लताड़ लगाई। मौके पर ही राशन का सैंपल जांचा और उसमें कमी मिलने पर जांच के आदेश दिए।

मंंत्री ने जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

पानीपत में एक किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास

सिविल अस्‍पताल में एक किशोर के साथ कर्मचारी ने कुकर्म का प्रयास किया। किशोर बीमार दादी के लिए अस्‍पताल में रुका था। रात में बरामदे के समय सोया हुआ था। तभी स्‍वीपर उसे जगाकर कमरे में ले गया। किशोर न दिखने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब पांच बजे कमरे में किशोर मिला। किशोर ने आपबीती बताई।

पानीपत में लघु सचिवालय के पार्क में आत्‍महत्‍या करने वाले की हुई पहचान  

लघु सचिवालय के पार्क में फंदा लगाकर जान देने वाले व्यक्ति की पहचान हुई। व्यक्ति जींद के बुढा खेड़ा का सुनील है। वह स्वजनों से चार साल से अलग रह रहा था। सुनील ने 20 मई की रात लगा लिया था फंदा।

अंबाला में लाइनमैन की करंट लगने से मौत 

अंबाला में लाइनमैन सूर्यकांत 11 केवी की हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए चढ़ा था। ब्रेक डाउन के बाद लाइनमैन उसे ठीक कर रहा था कि अचानक करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में पत्‍नी बेहोश हो गई। उसे सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। मृतक बनारस का रहने वाला था।

अंबाला में नशे में धुत्त दो आरोपितों ने युवक को घोंपा चाकू

नशे में धुत्त दो आरोपितों ने कमल विहार निवासी 19 वर्षीय अरुण के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे चाकू मार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.