Move to Jagran APP

Panipat News: निट वर्ल्ड इंटरनेशनल एग्जीबिशन से टेक्सटाइल उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, महंगी मशीनरी की गई प्रदर्शित

पानीपत के मित्तल मेगा माल के प्रदर्शनी में निटिंग वीविंग स्पिनिंग मशीनों के 22 स्टाल लगाए गए। जिसमें जेकार्ड लूम सिलाइ मशीन से लेकर रेपियर लूम पावर लूम जूट लूम वार्पिंग डाबी मशीन प्रदर्शित की गई। दो लाख से पांच लाख तक मशीनरी प्रदर्शित की गई।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 04:38 PM (IST)
Panipat News: निट वर्ल्ड इंटरनेशनल एग्जीबिशन से टेक्सटाइल उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, महंगी मशीनरी की गई प्रदर्शित
मेक इन इंडिया के तहत बनी मशीनरी से घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के मित्तल मेगा माल के साथ ग्राउंड में निट वर्ल्ड इंटरनेशनल की 27 वीं एग्जीबिशन का सांसद संजय भाटिया, डीसी सुशील सारवान ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सांसद ने टेक्सटाइल मशीनरी स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में जो स्टाल लगे हैं उन पर मेक इन इंडिया के तहत बनी मशीनरी देख कर अच्छा लगा। इससे यहां के घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, दूसरे देशों की मशीनरी पर निर्भरता कम होगी। सांसद के साथ सुरेंद्र भारद्वाज, जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता आए हुए थे।

loksabha election banner

मशीनरी के 22 स्टाल लगे

प्रदर्शनी में निटिंग, वीविंग, स्पिनिंग मशीनों के 22 स्टाल लगाए गए। जिसमें जेकार्ड लूम, सिलाइ मशीन से लेकर रेपियर लूम, पावर लूम, जूट लूम वार्पिंग, डाबी मशीन प्रदर्शित की गई। दो लाख से पांच लाख तक मशीनरी प्रदर्शित की गई। कारपेट बनाने, डिजाइनिंग करने से मिंक कंबल की कटाइ, शार्टन करने की मशीन आकर्षण का केंद्र बनी। राधिका सिविंग मशीन कंपनी के हेमंत रोहिला ने बताया कि अब मिंक व पोलर कंबल उद्यमियों को कटाइ, शार्टन, सिलाई के लिए लुधियाना, दिल्ली नहीं जाना पड़ता। हर तरह की सिलाई मशीन, ब्लैक क्लोजर ट्राली स्टैंड के साथ उपलब्ध है। पहले चीन से इसे मंगवा जाता था। शार्टन लगाने के लिए कंसाई मेड इन जापान की बनी मशीनें भी उपलब्ध करवाई गई है।

फायर बाल बनी आकर्षण

टेक्सटाइल फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आग पर काबू पाने और आग को शुरुआत में रोकने के फर्स्ट एड की तरह फायर हाइडेंट सिस्टम की आर्यन एंटरप्राजीज ने स्टाल लगाया है। आर्यन एंटरप्राइजिज के एमडी हरीश कुमार ने बताया कि स्टाल पर आए उद्यमियों की फायर बाल पहली पसंद बनी है। फायर बाल को बिजली पैनल पर रख दें, जैसे ही आग लगेगी यह बाल आटोमैटिक रूप से आग बुझा देगी। आग लगने पर जहां नहीं पहुंच पाएंगे इस फायर बाल को वहां फैंक दे, इसमें आग बुझाने वाला केमिकल फैल जाएगा। आग पर शुरुआत में काबू पा लिया जाएगा। अब उद्योगों में फायर हाइडेंट सिस्टम लगाना भी अनिवार्य किया गया है। इसके बिना एनओसी नहीं मिलती। उद्योगों में फायर हाइडेंट सिस्टम लगा हुआ है तो आग लगने पर 68 डिग्री के तापमान पर जाने यह आटोमैटिक रूप से सक्रिय हो जाता है। आग लगने की शुरुआत में काबू पा जा सकता है।

लुधियाना में लगाई थी 26 प्रदर्शनी

निट वर्ल्ड इंटरनेशनल एग्जीबिशन के मैनेजर मनोज अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में दिल्ली, लुधियाना सहित पानीपत की फर्में शामिल हुई हैं। प्रिंटिंग से लेकर जेकार्ड, लूम यहां प्रदर्शित किए गए हैं। लुधियाना से कुछ और कंपनी आनी है। अभी तक लुधियाना में हमने 26 प्रदर्शनी लगाई हैं। पानीपत में शुरुआत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.