विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panipat News: बहू को प्रताड़ित कर जिस्म फ़रोशी करने का दबाव, महिला ने सास व ननदों पर लगाए आरोप

By Vijay Edited By:
Published: Sat, 24 Sep 2022 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 10:28 PM (IST)

Panipat News महिला ने सास और ननदों पर जिस्म फ़रोशी के धंधे में धकेलने के प्रयास का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

Panipat News: बहू ने सास और ननदों पर लगाया वेश्यावृत्ति में धकेलने के प्रयास का आरोप : जागरण
Panipat News: बहू ने सास और ननदों पर लगाया वेश्यावृत्ति में धकेलने के प्रयास का आरोप : जागरण

पानीपत, जागरण संवाददाता: किला थाना क्षेत्र की एक कालोनी की महिला ने सास व ननदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि सास और ननदों ने उसे जिस्म फ़रोशी के धंधे में धकेलने का प्रयास किया। इन्कार करने पर आरोपितों ने आंख फोड़ने की कोशिश की और गर्म चाकुओं से दाग दिया। पुलिस मामला दहेज प्रताड़ना और मारपीट का बता रही है।

पीड़ित बहू ने मीडिया को बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी पानीपत के युवक के साथ हुई थी। उसका मायका उत्तर प्रदेश में है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी सास और चार ननद घर में ही जिस्म फ़रोशी का धंधा करती हैं। उस पर भी जिस्म फ़रोशी में शामिल करने का दबाव बनाया जाने लगा। मना करने पर उसे पीटा और आंख फोड़ने की कोशिश की। आंख पर चोट लग जाने के बाद वह अपने मायके में चली गई। पंचायत के कहने पर वह दो महीने बाद ससुराल लौटी और पति के साथ दूसरी कालोनी में रहने लगी।

शिकायत के अनुसार अब उसका पति भी अपनी मां के साथ मिलकर उस पर जिस्म फ़रोशी के लिए दबाव बना रहा है। शनिवार को उसकी सास अपनी चार बेटियों के साथ उसके घर आई और उसे जबरन घर ले जाने लगी। मना किया तो सास और ननदों ने मिलकर उसे जमकर पीटा। ननदों ने उसके हाथ-पांव पकड़े और सास ने गैस चूल्हे पर चाकू गर्म करके उसके शरीर को दाग दिया। उस पर जिस्म फ़रोशी के लिए दबाव डाला।

पीड़िता के अनुसार वह नहीं मानी तो आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया ताकि वह किसी को घटना के बारे में जानकारी न दे सके। महिला का आरोप है कि सास बाहर से भी लड़कियां लाकर जिस्म फ़रोशी करवाती है। सास पहले भी इस जुर्म में करनाल जेल में चार महीने रही थी। वह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।

इस बारे में थाना किला प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना है कि 21 सितंबर को महिला ने पति, सास व ननदों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी थी। 22 को दोनों पक्षों की थाने में काउंसलिंग होनी थी। तभी महिला ने अपने भाई को बुलाकर सास व अन्य के साथ मारपीट कर दी। सास ने इसकी शिकायत दी है। सास अस्पताल में दाखिल है। बहू को गर्म चाकू से गोदने की सूचना नहीं है।