Move to Jagran APP

बॉर्डर पर पहरा, पानीपत, यमुनानगर और करनाल में सख्ती

बॉर्डर पर पहरा पानीपत यमुनानगर और करनाल में सख्तीबॉर्डर पर पहरा पानीपत यमुनानगर और करनाल में सख्तीबॉर्डर पर पहरा पानीपत यमुनानगर और करनाल में सख्तीबॉर्डर पर पहरा पानीपत यमुनानगर और करनाल में सख्ती

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 09:16 AM (IST)
बॉर्डर पर पहरा, पानीपत, यमुनानगर और करनाल में सख्ती
बॉर्डर पर पहरा, पानीपत, यमुनानगर और करनाल में सख्ती

जागरण न्यूज नेटवर्क, हिसार : उत्तर प्रदेश को लॉकडाउन किया जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा से लगती उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर हलचल बढ़ गई है। दिन में जहां ज्यादा वाहन देखे गए, वहीं पुलिस ने भी सीमा बंद करने की तैयारी शुरू कर दी। यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज व कलानौर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेटिग कर दी। दिन भर बॉर्डर पर कोई पहरा नहीं रहा। लोग आते व जाते रहे। शाम को पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर समझाया कि रात दस बजे से अगले तीन दिन तक लॉकडाउन रहेगा। शाम को अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस के समझाने के बाद कई लोग वाहन चालक बॉर्डर से वापस भी लौटे। सरसावा थाना प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि 10 बजे के बाद किसी भी वाहन की इंट्री जिले में नहीं होने दी जाएगी।

loksabha election banner

करनाल में गांव शेरगढ़ टापू के पास पुलिस कर्मियों ने पूछताछ के बाद ही वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि गांव शेरगढ़ टापू के किसानों को यमुना के साथ लगते खेतों में जाने की इजाजत दी गई है। किसानों के अलावा अन्य वाहनों को रोक कर पूरी तरह जांच के बाद ही आने जाने दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत सदस्य विजयपाल का कहना है कि ग्रामीण अन्य दिनों की तरह अपने खेतों में आ जा रहे हैं लेकिन यूपी में सोमवार तक लॉकडाउन लगने के बाद बॉर्डर पर तैनात पुलिस सतर्कता बरत रही है। पानीपत में यमुना पुल के पास दिनभर वाहन उत्तर प्रदेश जाते रहे, वहां से आते भी रहे। बैरीकेटिग शाम को की गई। अगले तीन दिन तक सीमा पर सख्ती रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.