Move to Jagran APP

लॉकडाउन और कोरोना संकट में निगम का कारनामा, सौंदर्यीकरण के नाम पर 141 करोड़ का टेंडर

पानीपत नगर निगम ने कोरोना संकट और लॉकडाउन में अजब कारनामा कर दिखाया। नगर निगम 141 करोड़ का टेंडर लगा रहा। इसकी जानकारी मिलते ही पार्षदों ने विरोध जताया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 04:14 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 04:14 PM (IST)
लॉकडाउन और कोरोना संकट में निगम का कारनामा, सौंदर्यीकरण के नाम पर 141 करोड़ का टेंडर
लॉकडाउन और कोरोना संकट में निगम का कारनामा, सौंदर्यीकरण के नाम पर 141 करोड़ का टेंडर

पानीपत, जेएनएन। कोरोना महामारी के इलाज के लिए अस्पतालों में वेंटिलेटर नहीं हैं। सौंदर्यीकरण के नाम पर नगर निगम 141 करोड़ के टेंडर लगा रहा। इसके विरोध में पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र स्वामी के नेतृत्व में जनसोसायटी ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर पार्षदों का घेराव किया। जोगेंद्र स्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लॉकडाउन चल रहा है। नगर निगम के अधिकारी लूट के टेंडर जारी कर रहे हैं। बिना हाउस में पास किए ही 141 करोड़ के टेंडर जारी करने का प्रोसेस शुरू कर दिया।

loksabha election banner

इन टेंडरों में ङ्क्षनबरी में डंङ्क्षपग केंद्र पर कूड़ा निष्पादन के लिए 47.50 करोड़ का टेंडर किया जा रहा है। इस कार्य के लिए मशीन चार करोड़ की आती है। अगर निगम स्वयं मशीन लाकर यह कार्य करे तो पांच से छह करोड़ खर्च होगा। अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर देकर लूट की तैयारी है। 69 करोड़ का टेंंडर ड्रेन नंबर एक को पक्का करने के लिए किया जा रहा है। ड्रेन को पक्का करने का टेंडर 2013-14 में 40 करोड़ का हुआ था। ड्रेन 32 करोड़ में रुपये पक्की बना दी गई थी। उसके बाद 2017-18 में दोनों तरफ सड़क बना दी गई थी। अब दोबारा इसका टेंडर किया जा रहा है। 25 करोड़ का टेंडर बाल्मीकि बस्ती की सड़कें, जो बन चुकी हैं, उनका टेंडर किया जा रहा है। जनसोसायटी ने पार्षदों से ये टेंडर रद्द करवाने की मांग की।

तीनों टेंडर 25 प्रतिशत अधिक में किए जाने की तैयारी है। अर्थात 38 करोड़ रुपये सीधे-सीधे ठेकेदार के जेब में जाएंगे। इन टेंडरों को कृष्ण हुड्डा की पार्वती इंटप्राइजेज व आईएनडी सलूशन कंपनियों को दिया जा रहा है।

पार्षद बोले गलत टेंडर नहीं लगने देंगे

नगर निगम में पार्षद लोकेश नांगरू, विजय जैन, अशोक कटारिया, संजीव दहिया, शिवकुमार शर्मा, विजय सहगल पहुंचे। इन पार्षदों का घेराव किया गया। पार्षदों ने कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि इस तरह के टेंडर लग रहे हैं, वे आयुक्त से मिलने पहुंचे थे। पार्षदों ने कहा कि इन टेंडरों को नहीं लगने दिया जाएगा। लॉकडाउन के बाद इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हम पानीपत नगर निगम में भ्रष्टाचार सहन नहीं करेंगे। विधायरक प्रमोद विज में टेंडर का विरोध कर चुके हैं।

मेयर पहले ही कर चुकी रद करने की मांग

मेयर अवनीत कौर ने भी निंबरी टेंडर को रद करने की निदेशक निकाय विभाग से मांग की है। पार्षदों का घेराव करने वालों में रणजीत भोला, अमित श्रीवास्तव, अमित कपूर, सोनू, गोङ्क्षवद, विनोद वधवा मौजूद रहे। जनसोसायटी ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के नाम टेंडर रद करने की मांग को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे ने लील ली तीन की जान, बाइक सवार पति-पत्नी और पौत्र की मौत

ये भी पढ़ें: शराब माफिया का मुफीद ठिकाना बन चुका ये शहर, खाकी से लेकर खादी की बड़ी भूमिका

ये भी पढ़ें: बेखौफ लूट का खेल, पूर्व विधायक के साझीदार का गुर्गा ले गया शराब की पेटियां

ये भी पढ़ें: जिंदगी की जद्दोजहद में जोखिम को न्योता दे रहे प्रवासी, पार कर रहे यमुना

ये भी पढ़ें: कैथल में एक सप्ताह बाद मिले दो कोरोना पॉजिटिव, पिता और दो साल की बेटी संक्रमित

ये भी पढ़ें: नशे की वजह से बिखर गया परिवार, बड़े ने सोते समय छोटे भाई को मार डाला

ये भी पढ़ें: Liquor Scam पूर्व विधायक ने अपने ही सील गोदाम से चोरी करवाई थी शराब, स‍तविंद्र राणा गिरफ्तार

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.