पानीपत के पटेल नगर में मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
पानीपत के पटेल नगर में एक मकान के कमरे में अचानक आग लग गई, जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो ...और पढ़ें
-1793166395035_m.webp)
पानीपत के पटेल नगर में मकान में लगी भीषण आग (जागरण फोटो)
HighLights
पानीपत के पटेल नगर में मकान के कमरे में आग।
एलईडी, फ्रिज सहित घरेलू सामान जलकर राख हुआ।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के पटेल नगर में मंगलवार रात एक मकान के कमरे में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से कमरे की दीवारों में भी दरारें आ गईं। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
मकान मालिक शुभम सलूजा ने बताया कि मंगलवार रात कमरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एलईडी, फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।
आग के कारण कमरे को भी नुकसान पहुंचा और दीवारों में दरारें आ गईं। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में कमरे में रखे सामान के जलने से मकान मालिक को नुकसान हुआ है।
