Move to Jagran APP

दो घंटे देरी से पहुंचीं हरियाणा प्रदेशाध्‍यक्ष सैलजा, कांग्रेसियों के कारण जीटी रोड जाम

कांग्रेस की हरियाणा प्रदेशाध्‍यक्ष कुमारी सैलजा पानीपत पहुंचीं। निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे देरी से पहुंचने की वजह से जीटी रोड पर कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। इससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस भी मुश्किल से जाम खुलवा पाई।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 01:27 PM (IST)
दो घंटे देरी से पहुंचीं हरियाणा प्रदेशाध्‍यक्ष सैलजा, कांग्रेसियों के कारण जीटी रोड जाम
कांग्रेस कार्यक्रम में देरी की वजह से जीटी रोड पर लगा जाम।

पानीपत, जेएनएन। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के कारण पानीपत में जीटी रोड पर जाम लग गया।  स्थानीय कांग्रेसी तो पहुंच गए लेकिन प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा समय पर नहीं आईं। जीटी रोड पर लालबत्ती के नजदीक लंबा जाम लग गया। आम लोगों की आवाज उठाने आए कांग्रेसी, आम लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। दो घंटे बाद कुमारी सैलजा पहुंचीं। तब कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वाहन आगे नहीं निकल सके।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता रेहड़ी पर बाइक लादकर लालबत्ती चौक पर पहुुंचे। यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय निकलना था। साढ़े ग्यारह बजते-बजते सौ के करीब कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंच गए। लालबत्ती के पास ही जीटी रोड संकरा हो जाता है। यहां पर बीस लोग भी एकत्र हो जाएं तो जाम लग जाता है। सैलजा के इंतजार में कांग्रेसियों ने लालबत्ती चौक पर पुल के नीचे बैठने की बजाय, जीटी रोड पर ही खड़े रहना उचित समझा। उनकी रेहड़ियां भी जीटी रोड पर ही लग गईं। इस वजह से धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया। दिल्ली की तरफ संजय चौक तक, करनाल की तरफ रेस्ट हाउस तक जाम लग गया। जो रास्ता पांच मिनट में तय हो सकता था, वहां से गुजरने में आधे घंटे का समय लगने लगा।

निकली पदयात्रा

दोपहर को एक बजे कुमारी सैलजा पानीपत में जीटी रोड पर लालबत्ती चौक के पास कांग्रेस भवन पहुंचीं। यहां पर सैलजा को फूल मालाएं पहनाई गईं। इसके बाद कुछ देर के लिए सैलजा ने भी रेहड़ी को हाथ लगाया। इस रेहड़ी पर बाइक लदी हुई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडर सिर पर उठा लिए।

कांग्रेसियों में चेहरा दिखाने की होड़

सैलजा के आते ही कांग्रेसियों ने उन्हें घेर लिया। कांग्रेसियों में सैलजा को अपना चेहरा दिखाने की होड़ लगी थी। उन्हें इस बात की चिंता नहीं रही कि पीछे लंबा जाम लगा हुआ है।

भलाई पर नहीं लगा पैसा

कुमारी सैलजा ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें सौ रुपये प्रति लीटर पार चली गई हैं। पिछले साल में इस सरकार ने 21 लाख करोड़ की मुनाफाखोरी की है। जनता की भलाई पर पैसा नहीं खर्च किया। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में जब कीमतें ऊंची थी, तब यूपीए सरकार ने पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ने दीं। भाजपा सरकार ने कीमतें बढ़ा दीं। विपक्ष राजनीति नहीं कर रहा, अपनी जिम्‍मेदारी निभा रहा है।

लोगों के फेसबुक पर कुछ लाइव कमेंट्स

सन्नी : जाम लग गया

विजय कुमार : जय हो कांग्रेस पार्टी।

सतीश : सनौली रोड पर भी जाम लग गया है।

प्रमोद : आज तो तेल सस्ता हो ही जाएगा।

हरीश : कोई धोखा नहीं किया सरकार ने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.