विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत टोल प्लाजा के पास बोलेरो की टक्कर से घायल ग्रंथी परमजीत सिंह की मौत

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:13 AM (IST)

पानीपत में टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में घायल ग्रंथी परमजीत सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

हादसे में ग्रंथी परमजीत सिंह की मौत। सांकेतिक फोटो

हादसे में ग्रंथी परमजीत सिंह की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पानीपत में टोल के पास हादसे में ग्रंथी परमजीत सिंह की मौत।

  2. पंजाब नंबर की बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, चालक फरार।

  3. पुलिस ने केस दर्ज कर फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, पानीपत। सेक्टर 13-17 क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ग्रंथी परमजीत सिंह (49) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली की ओर से आ रही पंजाब नंबर की बोलेरो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल परमजीत सिंह को टोल प्रबंधन की एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर गांव के निवासी परमजीत सिंह गांव के ही गुरुद्वारे में ग्रंथी के रूप में सेवा करते थे। उनके परिवार में पत्नी, छह साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। इसके अलावा उनके दो भाई भी हैं। परमजीत सिंह के रिश्तेदार निशांत सिंह और स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह गांव के गुरुद्वारे में ग्रंथी थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पुलिस हादसे की परिस्थितियों और फरार बोलेरो चालक के संबंध में जांच कर रही है।