जिले के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे प्ले स्कूल
वित्तीय वर्ष 2021 के बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने की घोषणा की है। नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल से पूर्व शिक्षा मिलेगी। इनमें पानीपत के 80 केंद्र हैं 50 चिन्हित कर लिए गए हैं।
जासं, पानीपत : वित्तीय वर्ष 2021 के बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने की घोषणा की है। नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल से पूर्व शिक्षा मिलेगी। इनमें पानीपत के 80 केंद्र हैं, 50 चिन्हित कर लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 1135 प्ले स्कूल मार्च के अंत तक शुरू करने की घोषणा की है। पानीपत की बात करें तो मतलौडा ब्लाक में सर्वाधिक 17, पानीपत ग्रामीण में छह, पानीपत शहर में पांच केंद्र अपग्रेड होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने बताया कि पहले चरण में सरकारी स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र ही अपग्रेड होंगे। इन स्कूलों में बीए, बीएड, एमए या एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिग कोर्स) कर चुकी वर्कर्स बच्चों को अक्षर ज्ञान देंगी।
50 केंद्रों को अपग्रेडेशन की स्वीकृति भी मिल गई है। दूसरे चरण में सरकारी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया जाएगा। 30 केंद्रों को स्वीकृति की उम्मीद है।
ब्लॉक स्तर पर अपग्रेड होने वाले केंद्र :
मतलौडा ब्लाक :
मतलौडा, सोधापुर, कालखा, लोहारी, बाल जाटान, भालसी, सुताना, नारा, धर्मगढ़, कवि, शेरा, अदियाना, अटावला, नैन, सिठाना, ऊंटला और दरियापुर। समालखा ब्लाक :
किवाना, ढिढार, छदिया, बिलासपुर, बसाड़ा, करहंस, मच्छरौली, नारायणा और हलदाना। इसराना ब्लाक :
शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, बुढशाम, रामपुरा, सींक, छिछडाना व कुराना। बापौली ब्लाक :
जलालपुर प्रथम, गढ़ी भालौर, ताजपुर, नवादा आर, सनौली कलां, रिशपुर। पानीपत ग्रामीण :
चंदौली, कुटानी, सिवाह, जाटल, ददलाना और दीवाना। पानीपत शहर :
शिव नगर, आजाद नगर, कैनाल कैंप, निजामपुर और घोसली।