यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: पानीपत से पिता-पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, 16 दिन पहले निकले थे वैष्णो देवी
हरियाणा (Haryana News) के पानीपत से वैष्णो देवी जाने के लिए निकले पिता-पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- पानीपत से पिता-पुत्री लापता
- वैष्णो देवी के लिए निकले थे घर से
- दादी ने वापस न लौटने पर पुलिस में दी शिकायत
जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा (Haryana News) के पानीपत के गांव खोतपुरा से 16 दिन पहले वैष्णो देवी गए बाप-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।
वापस न लौटने पर दादी ने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी और उनकी तलाश करने की मांग की। पुलिस ने महिला के शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वैष्णो देवी जाने के लिए बेटी के साथ निकला था जसबीर
सेक्टर 13-17 थाने में दी शिकायत में मूर्ति देवी ने बताया कि वह गांव खोतपुरा की रहने वाली है। उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल है। उसका छोटा बेटा जसबीर 30 साल का है। जिसकी 7 साल की बेटी कोमल है।
15 जुलाई को सुबह 11 बजे वह अपनी बेटी के साथ वैष्णो देवी जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। न तो उनसे संपर्क हो पाया और न ही उन्होंने घर पर फोन किया। इसके अलावा वे घर भी नहीं लौटे।
अब तक नहीं मिला कोई सुराग
सभी रिश्तेदारों और पड़ोसियों इसके बारे में पता किया गया, लेकिन अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। हालांकि इसको लेकर परिजन काफी ज्यादा परेशान लग लग रहे हैं।
