हिमाचल में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ट्यूबवेल चालू करवाने के लिए लोग पैसे इकट्ठा कर मंगवा रहे जनरेटर
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पानीपत में पेयजल संकट गहरा गया है। फ्लोरा चौक पर लोगों ने चंदा इकट्ठा ...और पढ़ें

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पानीपत में पेयजल संकट गहरा गया है (जागरण फोटो)
HighLights
बिजली हड़ताल से पानीपत में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई
फ्लोरा चौक पर लोगों ने जनरेटर से ट्यूबवेल चलाया
निवासियों ने पानी के लिए आपस में पैसे इकट्ठे किए
जागरण संवाददाता, पानीपत। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। बिजली नहीं मिलने के कारण पेयजल संकट गहराने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को शहर के फ्लोरा चौक पर घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को खुद ही व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने आपस में रुपये इकट्ठा किए और जनरेटर मंगवाकर ट्यूबवेल चलाने का इंतजाम किया।
जनरेटर आने के बाद उसे चालू कर समरसेबल पंप के माध्यम से ट्यूबवेल चलाया गया। जैसे ही ट्यूबवेल से पानी निकलना शुरू हुआ, लोग अपने-अपने घरों से बाल्टियां और पानी की टंकियां लेकर मौके पर पहुंच गए। हर कोई जल्द से जल्द पानी भरकर घर ले जाने की कोशिश में जुटा नजर आया।
स्थानीय लोगों को अब रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पानी की सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ी अन्य खबरें:
हरियाणा में 48 घंटे से बत्ती गुल, बिजली और पानी के लिए परेशान हुए लोग; इनवर्टर भी ठप
अंधेरे में हरियाणा! हड़ताल पर गए 40000 कर्मचारी, 48 घंटे से बिजली-पानी के लिए तरसे लोग
फरीदाबाद में ब्लैकआउट: बिजली हड़ताल से 1000 करोड़ का कारोबार ठप, रात में सड़कों पर उतरे लोग
