मथुरा के बंदरों तक पानीपत ने पहुंचाया खाना
मथुरा के बंदरों तक पानीपत ने पहुंचाया खानामथुरा के बंदरों तक पानीपत ने पहुंचाया खानामथुरा के बंदरों तक पानीपत ने पहुंचाया
जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत के वृंदावन ट्रस्ट ने बंदरों के खाने के लिए पहल की। मथुरा के गोवर्धन में इंतजाम कराया। वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल, महामंत्री हरीश बंसल ने बताया की गोवर्धन परिक्रमा को लाखों लोग देश भर से जाते थे। वहां के जंगलों में उस समय भी बंदर भूखे होते थे। चनों पर लपकते थे। गोवर्धन परिक्रमा पर लोगों का जाना बंद हो गया। बंदर मरने को बाध्य होने लगे।
वृंदावन ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने बताया की ट्रस्ट का उप कार्यालय गोवर्धन परिक्रमा मार्ग गोविद कुंड में है। वृंदावन ट्रस्ट के मुख्य प्रेरणा स्त्रोत बाबा कृष्ण दास महाराज ने इस समस्या का समाधान निकालने की ठानी। ट्रस्ट के पानीपत कार्यालय को आदेश दिया कि तुरंत इसका समाधान किया जाए। ज्ञातव्य है कि बाबा कृष्णदास महाराज गोवर्धन पर्वत की छोटी बड़ी 21 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी करने के पश्चात एक ही दिन में दूसरी परिक्रमा भी पूरी करते हैं। बाबा पैदल मार्ग में आने वाले बंदरों को चना खिला रहे हैं।