ऑटो व रेहड़ी वालों में चले लात घुसे
जागरण संवाददाता समालखा पुराना बस अड्डा पर फ्लाईओवर के नीचे जगह को लेकर ऑटो चालकों व रेहड़ी वालों में जमकर लात घूसे चले। घटना मंगलवार सुबह दस बजे के करीब की है। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। फिर दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चौकी पहुंचे। जहां बाद मं दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
जागरण संवाददाता, समालखा : पुराना बस अड्डा पर फ्लाईओवर के नीचे जगह को लेकर ऑटो चालकों व रेहड़ी वालों में जमकर लात घूसे चले। घटना मंगलवार सुबह दस बजे के करीब की है। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। फिर दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चौकी पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
रेहड़ी वालों के प्रधान बाबू राम, अशोक, अमित ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने फ्लाईओवर के नीचे से उनकी रेहड़ी हटवा दी थी। चार माह तक काफी परेशान रहे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सामने समस्या रखने पर कई दिन पहले प्रशासन ने ऑटो वालों के साथ उन्हें शारीरिक दूरी के साथ रेहड़ी लगाने की अनुमति दी। मंगलवार को सुबह उनकी रेहड़ी लगी थी। तभी एक ऑटो वाले ने साइड मार दी। इस पर पहले दोनों में कहासुनी हुई और हाथापाई से बात बढ़ कर मारपीट तक जा पहुंची। आरोप है कि ऑटो वाले उन्हें बार बार यहां से हटने की धमकी देते हैं। जबकि एक साइड उनके लिए जगह छोड़ी हुई है। उन्होंने जानबूझ कर साइड वाले रास्ते को भी बंद कर दिया है। दूसरी ओर ऑटो चालकों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ 35 लोगों को ही रेहड़ी लगाने की परमीशन दी है, लेकिन ये लोग नियमों का उल्लंघन कर रेहड़ी लगा रहे है। जब वो उन्हें टोकते है तो मारपीट पर उतारू हो जाते है। सुबह ऐसे ही टोकने पर की रेहड़ी वालों ने संदीप के साथ मारपीट की।