Move to Jagran APP

Swami Vivekananda Jayanti :एक साथ दौड़ा शहर, Run for Youth Marathon में हर किसी ने जीता दिल, देखें तस्वीरें

Swami Vivekananda Jayanti पर हर शहर में रन फॉर यूथ मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों से बुजुर्ग महिलाओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 03:09 PM (IST)
Swami Vivekananda Jayanti :एक साथ दौड़ा शहर, Run for Youth Marathon में हर किसी ने जीता दिल, देखें तस्वीरें
Swami Vivekananda Jayanti :एक साथ दौड़ा शहर, Run for Youth Marathon में हर किसी ने जीता दिल, देखें तस्वीरें

पानीपत, जेएनएन। कंपकंपा देने वाली ठंड में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं के जोश ने रन फॉर यूथ मैराथन का दिल जीत लिया। सड़कों पर मानों पूरा शहर उमड़ पड़ा हो। सूर्य ने भी इस जोश का पूरा स्वागत किया गया।  

loksabha election banner

Swami Vivekananda Jayanti के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार की सुबह सात बजे जिला प्रशासन की ओर से रन फोर यूथ-यूथ फोर नेशन थीम पर मैराथन का आयोजन हुआ। लघु सचिवालय से शुरू होने वाली मैराथन को तीन, पांच और दस किमी. की हुई। दौड़ पूरी करने पर प्रत्येक धावक के चेहरे पर कलर लगाया गया। मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चार आयु वर्ग 10 से 15 वर्ष, 15 से 35 वर्ष, 35 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक के लोग समूह में दौड़ें। 

run for youth Panipat

run for youth Panipat

run for youth Panipat

run for youth Panipat

run for youth Panipat

मैराथन में डयूटी देने के लिए राजकीय व सरकारी स्कूलों के डीपीई व पीटीआइ सुबह 5 बजे ही लघु सचिवालय पहुंचने लगें। आधे घंटे के बाद स्कूली बच्चे भी बसों में सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचे। सुबह 6 बजे से प्रशासनिक अधिकारी भी मंच पर पहुंचने लगे। सांसद संजय भाटिया मंच पर पहुंचे।

run for youth Panipat

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता युवाओं की फौज लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन में भाग लेने पहुंचे। डीसी हेमा शर्मा और एसपी सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मैराथन के इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

run for youth Panipat

सांसद संजय भाटिया भारत माता के जयकारे लगा कर रन फॉर यूथ को हरी झंडी दिखाई। बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग सब उसके बाद दौड़ने लगें। सेक्टर 13-17 तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।

run for youth Panipat

सुबह 7-9 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद पानीपतवासियों में देशभक्ति का जलवा दिखाई दिया।

run for youth

बात करेंगे सीएम

राष्ट्रीय युवा दिवस दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में सुबह सात बजे सांसद मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इसका समापन सेक्टर 13-17 ग्राउंड में हुआ। अब सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। दूसरे चरण में पूर्वाह्न 11:30 बजे लघु सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में ऑनलाइन मुख्यमंत्री मनोहर लाल विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवाओं से रूबरू होंगे। 

run for youth Panipat

तीन किमी. मैराथन : लघु सचिवालय से चलकर सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपेड पर समापन हुआ। 

पांच किमी. मैराथन : लघु सचिवालय से अंसल, वहां से दाएं यू-टर्न लेकर सेक्टर 13-17 में समाप्त हुआ। 

दस किमी. मैराथन : लघु सचिवालय से अंसल, वहां से बाए मुड़कर सेक्टर-18 बाइपास से बाबरपुर नाले के पास दौड़ समापन प्वाइंट। 

run for youth Ambala

 अंबाला में रन फॉर यूथ मैराथन में करीब 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डीसी अशोक कुमार ने हर्बल पार्क से हरी झंडी देकर मैराथन को रवाना किया।

run for youth Ambala

run for youth Ambala

run for youth Ambala

run for youth kaithalकैथल में रन फॉर यूथ मैराथन में भाग लेने के लिए राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पहुंची। मैराथन को महाराजा सूरजमल स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

run for youth kurukshetra

कुरुक्षेत्र में रन फॉर यूथ - यूथ फॉर नेशन मैराथन को झंडी दिखाने के लिए पहुंचे सांसद नायब सिंह सैनी साथ में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.