विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में दर्दनाक हादसा, कार चालक की मौत

Published: Thu, 05 Mar 2026 11:34 PM (IST)

पानीपत के नौल्था गांव के पास एक सड़क हादसे में सोनीपत के शामड़ी गांव निवासी कपिल शर्मा की मौत हो ...और पढ़ें

पानीपत में दर्दनाक हादसा। फाइल फोटो

पानीपत में दर्दनाक हादसा। फाइल फोटो

HighLights

  1. नौल्था गांव के पास सड़क हादसे में कार चालक की मौत।

  2. सोनीपत के कपिल शर्मा की अज्ञात वाहन से टक्कर हुई।

  3. पुलिस ने अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, इसराना (पानीपत)। गांव नौल्था के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार शाम को कार सवार जिला सोनीपत के शामड़ी गांव के कपिल शर्मा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कपिल गोहाना से अपने घर लौट रहा था।

इसराना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पानीपत में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने भाई सुमित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।