हरियाणा में रक्षाबंधन पर बसों की मारामारी, पानीपत से हरिद्वार के लिए 40 बसें रवाना; लोगों की जुड़ी भीड़
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क बस यात्रा सुविधा के कारण पानीपत बस स्टैंड पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे ...और पढ़ें
-1787823541995_m.webp)
पानीपत से हरिद्वार के लिए 10 बसें (फाइल)
HighLights
रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा मिली।
पानीपत बस स्टैंड पर अत्यधिक भीड़, सीट के लिए धक्का-मुक्की हुई।
हरिद्वार के लिए 40, सोनीपत के लिए 15 अतिरिक्त बसें भेजी गईं।
जागरण संवाददाता, पानीपत। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी गई। वीरवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिला। निशुल्क यात्रा के कारण पानीपत बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। बस में सीट पाने के लिए महिलाओं को धक्का-मुक्की के बीच अंदर प्रवेश करना पड़ा।
भीड़ को नियंत्रित करने और महिलाओं को बसों में सुरक्षित तरीके से बैठाने के लिए रोडवेज की ओर से बस स्टैंड पर छह अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कर्मचारी यात्रियों को कतार में लगाने और बसों में चढ़ने में मदद करते नजर आए।
हरिद्वार के लिए 40 बसें की गईं रवाना
रक्षाबंधन के मद्देनजर पानीपत से विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई। पानीपत से हरिद्वार के लिए 40 बसें रवाना की गईं। इसके अलावा हिसार के लिए पांच, करनाल के लिए 10 और सोनीपत के लिए 15 बसें भेजी गईं। बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
रोडवेज के जीएम विक्रम कम्बोज ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया था।
