जयदीप राठी हत्याकांड: हत्यारोपित जस्सी के खाते में 60 लाख रुपये की हुई ट्रांजेक्शन, पुलिस ने आठ घंटे तक की पूछताछ
जयदीप राठी हत्याकांड की जांच में पुलिस को हत्यारोपित जसवंत उर्फ जस्सी के बैंक खाते में 60 लाख रुपये की ...और पढ़ें

जयदीप राठी हत्याकांड: हत्यारोपित जस्सी के खाते में 60 लाख रुपये की हुई ट्रांजेक्शन (File Photo)
HighLights
हत्यारोपित जस्सी के खाते में 60 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन मिली।
जयदीप राठी हत्याकांड में पुलिस और एसआइटी कर रही जांच।
शव की तलाश में नहर में आठ घंटे चला सर्च अभियान।
जागरण संवाददाता, पानीपत। इनेलो के जिलाध्यक्ष के भाई जयदीप राठी हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को हत्यारोपित यमुनानगर निवासी जसवंत उर्फ जस्सी के बैंक खाते में करीब 60 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन मिली है। पुलिस और एसआइटी की टीम जांच कर रही है।
उधर, कुरुक्षेत्र में नरवाना ब्रांच में शव ढूंढ़ने को अभियान चलाया गया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित रविंद्र राठी और सुनील शर्मा ने हरेंद्र राठी के साथ मिलकर साजिश रची थी कि जयदीप राठी का अपहरण कर प्लाट से कब्जा छुड़वाया जाएगा।
प्रीतम की मौजूदगी में जसवंत और फरार जलजीत उर्फ भोला के साथ होटल में बैठक की। इस काम के बदले आरोपितों ने चरणबद्ध तरीके से जसवंत को रकम दी। पहले चार लाख रुपये, फिर छह लाख रुपये और इसके बाद तीसरी बार करीब 50 लाख रुपये जसवंत के खाते में डाले गए।
पुलिस अब लेन-देन के सुबूतों, काल डिटेल और अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हत्यारोपित गुरदर्शन को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। अब पुलिस गुरदर्शन को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
आठ घंटे तक चली पूछताछ
नहर में आठ घंटे ढूंढ़ा पुलिस पूछताछ में आरोपित जसवंत उर्फ जस्सी ने खुलासा किया था कि जयदीप की हत्या के बाद शव को डिस्पोज आफ कर शाहबाद नलवी से ठोल मार्ग पर नरवाना ब्रांच नहर में फेंका था। जिस आधार पर मंगलवार को एसआइटी की टीम घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एनडीआरएफ की सहायता से नहर में करीब आठ घंटे सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम भी मौके पर रही और तकनीकी जांच की। नहर में मिले सामान को पुलिस बैग में ले गई।
जयदीप हत्याकांड
