Move to Jagran APP

पानीपत में पंचायती राज ने शुरू किए विकास कार्य, जानें किस गांव में क्‍या बनेगा

पानीपत के चार खंड में 219.84 करोड़ से विकास कार्य होंगे। पंचायत राज ने टेंडर लगाया है। पानीपत के चार खंड में विकास कार्य होने है। पट्टीकल्याणा में तीन माडल तालाब बनेंगे। छह गांवों के खुले विकास के दरबार लगाया जाएगा। काफी समय विकास कार्य नहीं हो रहे थे।

By Vinod JoshiEdited By: Anurag ShuklaPublished: Wed, 23 Nov 2022 07:52 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 07:52 AM (IST)
पानीपत में पंचायती राज ने शुरू किए विकास कार्य, जानें किस गांव में क्‍या बनेगा
पानीपत में पंचायती राज विकास कार्य के लिए टेंडर लगाया।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के चार खंड में 219.84 करोड़ से छह गांवों में विकास के दरबार खुल गए है। इसके लिए पंचायती राज ने मंगलवार को टेंडर लगाया दिया है। जिसमें खास बात यह है कि समालखा खंड के पट्टीकल्याणा में तीन माडल तालाब बनाए जाएंगे। सभी गांवों में विकास कार्य होंगे। पिछले काफी समय विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। अब चुनाव होते ही पंचायत राज ने टेंडर लगाने शुरू कर दिए है। यह टेंडर पांच दिसंबर को खुल जाएंगे। इसके बाद सभी काम के लिए समय अवधि तय की गई है।

loksabha election banner

पंचायत राज में पहले भी कई टेंडर लगे हैं, लेकिन सिरे नहीं चढ़ सके। अब यह टेंडर लगने एक बार फिर विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है। गांवों में भी शहर की तर्ज पर विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा तालाब, गलियों व चौपाल पर ध्यान दिया जाएगा। जिससे गांव की अलग से पहचान बन सके। इसमें जिला परिषद के सीईओ भी निरीक्षण करेंगे।

इन खंड में लगे इतने के टेंडर

1. समालखा खंड : पट्टीकल्याणा में 51.13 लाख से श्मशान घाट के पास स्थित माडल तालाब, 74.38 लाख से गोशाला के पास व 57.19 लाख से गांव के बीच में माडल तालाब बनाया जाएगा। इस सब के कार्य के लिए छह माह की समय अवधि तय की गई।

2. पानीपत खंड : कोथपुरा गांव में 8.27 लाख से व्यामशाला का निर्माण, शिमला मोलाना में 3.50 लाख से 12 मीटर की हाईमास्ट लाइट पीएचसी के पास व दीवाना गांव में 3.50 लाख से टावर लाइट धर्म सिंह के घर के पास लगाई जाएगी। तीन माह की समय अवधि तय की गई है।

3. मतलौडा खंड : जोशी गांव में 4.90 लाख से तालाब की चारदीवारी, 3.41 लाख से जयभगवान के घर से संजू कश्यप के घर तक गली का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए दो माह का समय अवधि तय की गई।

4. बापौली खंड : ताजपुर गांव में 13.56 लाख से शिमला गुजारान नवाब रोड वाया महल सिंह फौजी के घर तक सड़क का निर्माण। इस कार्य के लिए तीन माह की समय अवधि तय की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.