ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में उतरी पढ़ी लिखी पंचायत, खुशदिल को बनाया प्रधान
जिला की पढ़ी लिखी पंचायत भी सरकार की विकास कार्यो को लेकर शुरू की गई ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में उतर आई है। उन्होंने एसडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम विवेक चौधरी ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सरपंचों ने सबसे पहले सिवाह ग्राम पंचायत सरपंच खुशदिल कादियान को जिला प्रधान नियुक्त किया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले की पढ़ी लिखी पंचायतें भी सरकार की विकास कार्यो को लेकर शुरू की गई ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में उतर आई है। उन्होंने एसडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम विवेक चौधरी ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सरपंचों ने सबसे पहले सिवाह ग्राम पंचायत सरपंच खुशदिल कादियान को जिला प्रधान नियुक्त किया।
खुशदिल कादियान ने कहा कि ई-पंचायत प्रणाली ग्राम विकास में बाधा है। इसको पूर्ण तौर पर खारिज किया जाए। इसके लागू होने पर ग्राम पंचायतों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। प्रदेश में पंचायत राज एक्ट 1994 को पूर्णतया लागू किया जाए। ग्राम सचिव की शैक्षणिक योग्यता स्नातक की जाए और उनका मासिक वेतन भी पटवारी के बराबर किया जाए। सांसदों व विधायकों की तर्ज पर सरपंचों व पंचों का मानदेय तुरंत प्रभाव से बढ़ाकर पेंशन जारी की जाएं। गांवों में 20 लाख तक के कार्य कराने का अधिकार सरपंचों को ही होना चाहिए। पंचायती रात विभाग को केवल देखरेख की जिम्मेदारी मिले। सरपंच पर दर्ज मुकदमो की जांच प्रथम श्रेणी अधिकारी से कराई जाएं। इसमें दोषी पाए जाने के बाद ही संबंधित सरपंच को गिरफ्तार किया जाएं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों ने 18 मार्च से सांकेतिक तौर पर कार्य बंद कर दिए हैं। वे अब 28 मार्च को अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे। उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे संघर्ष के रास्ते पर चलने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुरेंद्र भालसी, रामफल दहिया, देवेंद्र दीवाना, सुरजभान नारा, जींदर चिम्मा, जगबीर मलिक, विक्रम नैन, अशोक मतलौडा, लख्मी ऊंटला, दीपक राणा, कृष्ण उरलाना, रण ¨सह काला, सुनील खलीला व अजमेर कुंडू मौजूद रहे।
कार्यकारिणी बनाने का फैसला
लघु सचिवालय में जिलेभर की ग्राम पंचायतों के सरपंच पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखने से पहले जिला कार्यकारिणी बनाने का फैसला लिया। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद सिवाह ग्राम पंचायत सरंपच खुशदिल कादियान को जिला प्रधान नियुक्त किया। जौरासी ग्राम पंचायत सरपंच कुलदीप कुल्ला को उप प्रधान, जगदीश देशवाल को सचिव, ददलाना सरपंच दीपक राणा को कैशियर, कैत सरपंच सुभाष को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया।