विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्केटिग प्रतियोगिता में पलक ने जीता स्वर्ण पदक

By JagranEdited By:
Published: Wed, 01 Dec 2021 07:00 PM (IST)

सेक्टर 11-12 स्थित एसडी विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा पलक गर्ग ने राज्य स्तरीय स्केटिग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

स्केटिग प्रतियोगिता में पलक ने जीता स्वर्ण पदक
स्केटिग प्रतियोगिता में पलक ने जीता स्वर्ण पदक

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 11-12 स्थित एसडी विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा पलक गर्ग ने राज्य स्तरीय स्केटिग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप परासर ने बताया कि हरियाणा रोलर स्केटिग एसोसिएशन की तरफ से पंचकूला में राज्य स्तरीय रोलर स्केटिग प्रतियोगिता कराई गई। पलक गर्ग ने अंडर 17 कैटेगरी में डीपीएस सोनीपत से मुकाबला करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह 14 दिसंबर को राष्ट्र स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसके साथ ही विद्यालय की दो छात्राओं लक्षिता और गीताश्री ने मंडल स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में भी जीत हासिल की है। कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में गीताश्री ने भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान और लक्षिता ने पेंटिग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।