Move to Jagran APP

पानीपत में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, जाति आड़े आ रही थी, दोनों ट्रेन के आगे कूदे

पानीपत में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। घटना पानीपत के नौल्था की है। दोनों पड़ोसी थे। लड़की 12वीं क्लास में पढ़ती थी लड़की। रात को लड़का गायब हुआ तो दोनों की तलाश शुरू की। पटरी के पास बाइक और वहीं पर मिले इनके शव।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM (IST)
पानीपत में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, जाति आड़े आ रही थी, दोनों ट्रेन के आगे कूदे
पानीपत में प्रेमी और प्रेमिका ने आत्‍महत्‍या कर ली।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। 17 साल की नाबालिग और 21 साल का नवयुवक ट्रेन के आगे कूद दिया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे। दोनों के स्वजन अब कुछ नहीं बोल रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। जाति आड़े आ रही थी। स्वजन मान नहीं रहे थे। तब इन दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। हालांकि पुलिस ने स्वजनों की ओर से शिकायत नहीं दिए जाने पर घटना को इत्तिफाकिया मानते हुए कार्रवाई की है।

loksabha election banner

मामला नौल्था क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर गरीब रथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक लडकी और लड़के ने जान दे दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घर भी आमने-सामने बताए गए। स्वजनों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। जीआरपी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

लड़के वालों ने तलाशे शव

दोनों ही बुधवार रात से घर से गायब थे। लड़के के स्वजनों ने लड़के तलाश की। इस दौरान उन्हें पता लगा कि नौल्था रेलवे स्टेशन के पास एक लड़का व लड़की ट्रेन से कट गए हैं। मौके पर जाकर स्वजनों ने देखा और लड़के व लड़की की पहचान की। मौके पर पुलिस पहुंच गई। लड़के वालों ने ही लड़की के स्वजनों को हादसे की सूचना दी। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। लड़के की उम्र 21 और लड़की की 17 है। लड़के ने 12वीं पास की है, लड़की 12वीं की छात्रा है।

इस तरह तलाश शुरू हुई थी

दरअसल, रात को लड़का बाइक लेकर निकल गया। लड़के वालों ने तुरंत लड़की वालों से बात की। लड़की वालों ने बताया कि लड़की सो रही है। जब अंदर जाकर देखा तो लड़की नहीं थी। तब दोनों परिवारों के होश उड़ गए। आनन फानन उन्हें तलाश करने के लिए निकल पड़े।

दोनों के शव दस फीट दूर

दोनों के शव दस फीट दूर मिले। पटरी के पास ही बाइक मिली। घर से करीब दो किलोमीटर दूर इन्होंने रेलवे की पटरी पर ट्रेन के आगे छलांग लगाई। कुछ दिन पहले ही लड़के वालों को इनके प्रेम प्रसंग का पता चला था। लड़के के मोबाइल फोन की काल रिकार्डिंग से सब पता चला। स्वजनों ने उसे धमकाया भी लेकिन वह नहीं माना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.