Move to Jagran APP

पद्मश्री हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कही बड़ी बात, 2020 मेरे लिए लकी, सपने को करुंगी साकार Panipat News

जनवरी में हॉकी कप्तान रानी रामपाल के नाम दो-दो अवार्डो की घोषणा हुई। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड की घोषणा के बाद से मुझे लग रहा 2020 मेरे लिए लकी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 03:25 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 10:07 AM (IST)
पद्मश्री हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कही बड़ी बात, 2020 मेरे लिए लकी, सपने को करुंगी साकार Panipat News
पद्मश्री हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कही बड़ी बात, 2020 मेरे लिए लकी, सपने को करुंगी साकार Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। हॉकी कप्तान रानी रामपाल पदमश्री अवार्ड पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने 2020 को अपने लिए बेहद लकी बताया। उनको आठ जनवरी को वर्ल्‍ड गेम्स एथलीट ऑफ द इयर के लिए नामित और 24 जनवरी को उनके नाम का चयन पदमश्री अवार्ड के लिए किया गया। 

loksabha election banner

रानी ने बताया कि इससे उनका उत्साह और बढ़ गया है। 30 जनवरी को वल्र्ड गेम्स एथलीट अवार्ड भी उन्हीं को मिलेगा। राष्ट्रपति ने रानी रामपाल को 29 अगस्त 2016 को राष्ट्रपति अवार्ड दिया था। इससे पहले हरियाणा सरकार ने  2013-14 में भीम अवार्ड से अलंकृत किया था। रानी रामपाल ने बताया कि ओलंपिक में फतेह करना उनका मिशन है। पूरी टीम अभ्यास करने में लगी हुई है। 

अभ्यास नहीं किया मिस

रानी रामपाल ने बताया कि वह शुरू से ही हॉकी खेल को समर्पित रही हैं। उन्होंने आज तक कभी भी हॉकी का अभ्यास मिस नहीं किया। उन्होंने अपने सगे भाई की शादी के दिन भी मैदान पर अभ्यास किया था। उन्होंने कोच बलदेव सिंह को इसका श्रेय दिया है। एक नवंबर 2019 को ओलंपिक के टिकट के लिए अमेरिका के साथ खेले गए मैचों में रानी रामपाल ने विजयी गोल किया था। जिसकी बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम को ओलंपिक में जाने का मौका मिला है। 

कोच बलदेव सिंह व माता-पिता को श्रेय

रानी रामपाल इस अवार्ड का श्रेय अपने कोच बलदेव सिंह और अपने पिता रामपाल व माता राममूर्ति को देती हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं की बदौलत वह हॉकी के मैदान से इस मुकाम पर पहुंची हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.