Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में हादसा, डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, एक की मौत, 14 घायल, तीन गंभीर

कुरुक्षेत्र में एक बस पलट गई। एक की मौके पर मौत हो गई। 14 लोग घायल हो गए जबकि तीन गंभीर हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 12:27 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में हादसा, डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, एक की मौत, 14 घायल, तीन गंभीर
कुरुक्षेत्र में हादसा, डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, एक की मौत, 14 घायल, तीन गंभीर

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इंद्री से पिहोवा जा रही बस पलट गई। एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। 14 यात्री घायल हो गए, जिसमें तीन गंभीर होने के चलते रेफर कर दिए गए। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

हरियाणा रोडवेज के अधिकृत प्राइवेट बस इंद्री से वाया कुरुक्षेत्र होते हुए पिहोवा जा रही थी। हादसा ज्योतिसर के पास इंद्रा कॉलोनी में हुआ। उस क्षेत्र में सड़क भी काफी खराब है। बस के पीछे लोहारमाजरा गांव का रामेश्वर बाइक से था। रामेश्वर ने बताया कि बस की गति काफी तेज थी। बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। यात्रियों में हाहाकार मच गया।

bus accident

राहगीर और कॉलोनी के लिए दौड़े 

बस को पलटता देख इंद्रा कॉलोनी के लोग और राहगीर दौड़ पड़े। बस के शीशे टूट चुके थे। लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल भेजा। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक यात्रियों को निकाला जा चुका था।

bus accident

बस में करीब 50 से 60 लोग

रामेश्वर ने बताया कि बस में करीब 50 से 60 यात्री थे। इसमें जयराम कॉलेज की पांच छात्राएं भी थीं जो घायल हो गईं। तीन यात्रियों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा कि मृतक महिला श्याना गांव की रहने वाली थी। 14 यात्री घायल हुए। इनमे तीन गम्भीर हैं। एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बस से जा रही थी। सयाना गांव की बताई गई है महिला। बस चालक फरार है। बताया जा रहा है चालक फोन सुन रहा था।

bus accident

लोहार माजरा कन्या कॉलेज की शिक्षकों ने आरटीए कार्यालय पर सुनवाई ना करने का आरोप लगाया। बस चालक अक्सर तेज़ बस चलाते हैं। 

bus accident

 एसडीएम थानेसर अश्वनी मलिक मौके पर पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.