एसडी कॉलेज में राष्ट्र सेविका समिति प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
एसडी पीजी कॉलेज में आठ जून से चल रहे राष्ट्र सेविका समिति के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में मातृ हस्त भोजन कार्यक्रम रखा गया। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल अपने घरों से दूर रही सेविकाओं को मां के हाथ का भोजन करवाया गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में आठ जून से चल रहे राष्ट्र सेविका समिति के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में मातृ हस्त भोजन कार्यक्रम रखा गया। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल अपने घरों से दूर रही सेविकाओं को मां के हाथ का भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में शहर के 70 परिवारों ने भाग लिया। ये सभी परिवार अपने-अपने घरों से खाना बनाकर लाए। सभी के साथ मिलकर भोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सेविकाओं ने देशभक्ति के गीत गाए। एक लघु नाटिका के माध्यम से समिति का परिचय करवाया। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री अनन्दानम ने कहा कि इस वर्ग में सेविकाओं के शारीरिक, मानसिक, आत्मिक एवं बौद्धिक बल को परिपुष्ट किया जाता है। सुबह शाम शारीरिक योगाभ्यास, आत्मरक्षा के लिए नियुद्ध, दंड, सामूहिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। दिन में बौद्धिक विकास के लिए प्रबुद्ध वर्ग द्वारा भारतीय जीवन मूल्यों को पोषित करने वाले विषयों पर बौद्धिक ,चर्चा होती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप