Move to Jagran APP

कृ‍षि अधिनियम का विरोध करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा, हम कुर्सी नहीं, किसानों के मित्र

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कृ‍षि अधिनियम का विरोध करते हुए कहा कि हम कुर्सी नहीं किसानों के मित्र है। भाजपा ने सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। इनेलो ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा डीसी को ज्ञापन।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 09:05 PM (IST)
कृ‍षि अधिनियम का विरोध करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा, हम कुर्सी नहीं, किसानों के मित्र
करनाल के सेक्टर 12 में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक अभय सिंह चौटाला।

पानीपत/करनाल, जेएनएन। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी द्वारा प्रदेशभर में सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अधिनियम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किए जा रहे है। करनाल में भी इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में तीनों अधिनियम के विरोध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त निशांत यादव को सौंपा। विधायक अभय सिंह चौटाला ने करनाल में कृषि अधिनियम को गलत बताते हुए उन्‍होंने भाजपा पर निशाना साधा।

loksabha election banner

इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि तीनों अधिनियम किसान विरोधी हैं। अन्नदाता पर कुठाराघात है। इनेलो काले कानूनों का तब तक विरोध करेंगी, जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले लेती। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की मेहनत पर ढाका डालने के लिए काले कानून लेकर आई हैं। सरकार के काले कानूनों से किसान, मजदूर, मेहनतकश, कमेरा, व्यापारी सब परेशान है। भारत देश कृषि प्रधान देश है। यहां के लोग कृषि पर निर्भर हैं। सरकार के काले कानूनों का बदला बरोदा उपचुनाव में लिया जाएगा क्योंकि हम कुर्सी नहीं, किसानों के मित्र हैं।

विधायक अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए दोनों ही पार्टियों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने कहा कि हम किसान की कमर नहीं टूटने देंगे। किसानों को सहारा देने का काम करेंगे। चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए उनकी पालना करेंगे। अगर प्रदेश में इनेलो की सरकार आती है तो किसानों के कर्जें माफ करेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह भारती, संसदीय बोर्ड सदस्य नरेश सारण, जिलाध्यक्ष यशवीर राणा, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक रेखा राणा, किसान आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटेल, जयपाल पूनिया, बलबीर पूनिया, प्रदीप काम्बोज, कंवर बुटाना, सरदार कंवर प्रिंस, सोनिका गिलख बलवान वाल्मीकि,मन्नू कश्यप, उमेश व राधा रानी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.