Move to Jagran APP

रोज सुबह उठाते अशोक अरोड़ा, आनलाइन योग कराते..कोरोना भगाते

तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को योग से भी हराया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 07:40 AM (IST)
रोज सुबह उठाते अशोक अरोड़ा, आनलाइन योग कराते..कोरोना भगाते
रोज सुबह उठाते अशोक अरोड़ा, आनलाइन योग कराते..कोरोना भगाते

जागरण संवाददाता, पानीपत : तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को योग से भी हराया जा सकता है। योग से मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहा जा सकता है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अशोक अरोड़ा हर रोज सुबह जूम एप पर ऑनलाइन कोरोना मरीजों व अन्य लोगों को योगाभ्यास करवा रहे हैं। योगाभ्यास से 12 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 50 साधक रोज आनलाइन योगाभ्यास कर रहे हैं। हर रोज जूम एप से ऑनलाइन हर रोज सुबह 6:30 से सुबह 7:30 तक योगाभ्यास करवाया जाता है।

loksabha election banner

अशोक अरोड़ा ने जागरण को बताया कि मौजूदा समय में सबसे बेहतर है कि सूर्य नमस्कार किया जाए। यदि 20 से 25 बार सूर्य नमस्कार किया जाएगा तो इससे न केवल पाचन तंत्र बेहतर रहेगा, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ 15 मिनट तक उज्जाई व अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना चाहिए। इन दोनों प्राणायाम से फेफड़ा मजबूत होगा है और श्वसन तंत्र बेहतर रहता है। कपालभाति से भी इम्युनिटी बेहतर होती है। सिंहासन भी शरीर को मजबूती देता है। यह आसन करें, मिलेगा लाभ

सूर्य नमस्कार- इस आसन को सुबह में सूर्य की ओर मुखकर किया जाता है। सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स होते हैं। इन्हें बारी बारी से किया जाता है। कपालभाति- इसे करने से शरीर के भीतर जितने भी बेकार तत्व हैं, वे सभी बाहर हो जाते हैं। इसमें सांस सामान्य गति से शरीर के अंदर की और लेनी होती है और फिर तेज गति से बाहर निकालनी होती है। हर सेकंड में एक बार पूरी सांस को तेजी के साथ नाक से बाहर छोड़ें, इससे पेट अंदर चला जाएगा। अनुलोम-विलोम- ये आसन आपके शरीर को शुद्ध करता है। दाएं अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका बंद करें और बाईं नासिका से सांस अंदर लें। अब अनामिका अंगुली से बाईं नासिका को बंद कर दें। फिर दाहिनी नासिका खोलें और सांस बाहर छोड़ दें। यही प्रक्रिया बाईं नासिका को बंद कर दोहराएं।

योग क्लास में इन टिप्स का पालन करें

-अपना योग मैट अलग रखें।

-हफ्ते में एक बार उसे अच्छे से धो लें।

-योग की क्लास में ढीले कपड़े पहनें।

-दूसरों से एक से दो मीटर की दूरी बना के रखें।

-सुबह उठने, शुद्ध भोजन और धैर्य के नियम का पालन करें।

- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तीन आसन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.