पानीपत में 102 कोरोना संक्रमित मिले
वीरवार को 102 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 5 दिसंबर को इतने ही लोग कोरोना से पीड़ित मिले थे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले में 85 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव का 100 का आंकड़ा पार हो गया। वीरवार को 102 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 5 दिसंबर को इतने ही लोग कोरोना से पीड़ित मिले थे। होली के बाद फैक्ट्री श्रमिक पानीपत लौट आए हैं। इस वजह से सैंपलिग बढ़ी है। सैंपलिग बढ़ने से कोरोना के मामले भी बढ़े हैं। जिले में अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 517 पहुंच गई है।
यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
सिविल सर्जन डां. संतलाल वर्मा ने बताया कि वीरवार को खोतपुरा, एनएफएल टाउनशिप, रिफाइनरी,सेक्टर 12, बबैल, कुराड़, गांजबड़, देविमूर्ति कालोनी, शांति नगर,आदर्श नगर, बिझौल, मॉडल टाउन और विराटनगर में संक्रमित मिले हैं। इसी तरह से हरिसिंह कालोनी, वीवर्स कालोनी, शिमला गुजरान, सुखदेव नगर, सज्जन सिंह बाग, एल्डिगो, इंडस्ट्रियल एरिया, नारायण सिंह पार्क, अंसल, नागल खेड़ी, गोल मार्केट, उग्राखेड़ी, सेक्टर 13, रमेश नगर, सेक्टर 6,अहर, ददलाना, रामलाल चौक,समालखा के चुलकाना रोड, बेनीवाल मुहल्ला और करहंस में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर, करहंस, पाइट कालेज, सेक्टर 18, नूरवाला, गीता इंजीनियरिग कालेज, टीडीआइ, बिशन स्वरूप कालोनी, पाला मार्केट, डाडोला, छाजपुर कलां,अधमी और खुखराना में संक्रमित मिले हैं।
826 सैंपल लिए
डा. वर्मा ने बताया कि वीरवार को कोरोना 826 सैंपल लिए। अभी तक पानीपत में पॉजिटिव 11791 केसों में से 517 एक्टिव हैं। 11065 रिकवर हो चुके हैं। 45 केस अनट्रेस हैं। अभी तक 164 लोगों मौत हो चुकी हैं।
45 प्लस के टीकाकरण की हुई शुरुआत, 3345 ने टीकाकरण कराया
कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज वीरवार से शुरू हुआ। 45 साल व इससे अधिक आयु वर्ग के 3345 का टीकाकरण किया गया। 3289 ने पहली और 56 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 प्लस आयु के 1864 और 60 प्लस आयु के 1330 महिला व पुरुषों ने टीका लगवाया। हेल्थ वर्करों में 19 ने पहली और 34 ने दूसरी डोज लगवाई। फ्रंटलाइन प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों और नगर निगम के कर्मचारियों ने 32 ने पहली और 17 ने दूसरी डोज लगवाई। अभी तक जिले में 50568 ने टीकाकरण कराया है। इसमें 49014 ने पहली और 4552 ने दूसरी डोज लगवाई है। शुक्रवार को 32 सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।