Move to Jagran APP

फोगिग के लिए संगठन तैयार, निगम से मशीनों का इंतजार

मछरों की अब भरमार होने लगी है। खाली प्लाटों से पानी नहीं निकाला जा सका है। सड़कों पर निकासी ठप है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 07:20 AM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 07:20 AM (IST)
फोगिग के लिए संगठन तैयार, निगम से मशीनों का इंतजार
फोगिग के लिए संगठन तैयार, निगम से मशीनों का इंतजार

जागरण संवाददाता, पानीपत : मच्छरों की अब भरमार होने लगी है। खाली प्लाटों से पानी नहीं निकाला जा सका है। सड़कों पर निकासी ठप है। शहर में अब तक डेंगू के 11 केस कन्फर्म हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम फोगिग मशीनें नहीं मंगा सका। दैनिक जागरण ने शहर के सामाजिक संगठनों से बात की। सभी संगठन अपनी ओर से फोगिग करने के लिए तैयार हैं। आठ संस्थाओं ने कहा है कि वे रात को भी फोगिग करने को तैयार हैं। निगम हमारा साथ दे। मशीनें उपलब्ध कराए।

loksabha election banner

नगर निगम की ओर से शहर में फोगिग करने का कार्य काफी धीमी गति से चलाया जा रहा है। तेज गति से फोगिग के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेना ही होगा। विधायक प्रमोद विज ने शहर में फोगिग के लिए पिछले साल शहर की आठ संस्थाओं को फोगिग मशीनें दी थी। यह मशीनें एक घंटे भी नहीं चल सकीं। अधिकतर मशीनें खराब पड़ी हैं। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की राय पढि़ए,

बड़ी मशीनों की जरूरत : गौरव सहयोग परिवार से गौरव लीखा ने जागरण से बातचीत में कहा कि नगर निगम की मेयर अवनीत कौर ने मदद के लिए बोला है। हम तैयार हैं। निगम अगर बड़ी फोगिग मशीन खरीदकर हमें दे तो हमारे पास पूरे शहर को किस तरह कवर करना है, उसका पूरा प्लान है।

निगम के हर वादे झूठे : शशि कपूर पानीपत युवा संगठन से शशि कपूर ने जागरण से बातचीत में कहा कि हमारे पास दो मशीनें हैं। इसमें एक मशीन विधायक ने दी थी और दूसरी संगठन की है। नगर निगम हर बार झूठे वादे करता है और मदद करता नहीं। अगर बड़ी मशीन होगी तो हम अच्छे से फोगिग करा सकेंगे।

निगम की तरफ नहीं मिल रही मदद : राकेश चुघ

रब दे बंदे संगठन से राकेश चुघ ने जागरण से बातचीत में कहा कि विधायक ने जो मशीन दी थी, वह एक घंटे भी नहीं चली। खराब पड़ी है। कोरोना काल में भी फोगिग करवाई गई थी। नगर निगम साथ तो दे हम मदद के लिए तैयार है। नगर निगम साथ नहीं दे रहा है। इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।

हम तो साथ खड़े होकर करवा सकते है फोगिग : प्रवीन

आदर्श जन सेवा समिति से प्रवीन नारंग ने जागरण से बातचीत में कहा कि अगर निगम हमसे मदद मांगता है तो हम इसके लिए तैयार हैं। फोगिग मशीन निगम की ही होनी चाहिए। हम साथ में खड़े होकर फोगिग करवाएंगे। विधायक प्रमोद विज द्वारा दी गई फोगिग मशीन खराब हो चुकी है। मशीन को वापस दिया जा चुका है। निगम पेट्रोल व डीजल दे, हम तैयार : दशनलाल

सयुंक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन दर्शन लाल का कहना है कि नगर निगम हमें पेट्रोल, डीजल व दवाई मुहैया करवाए। हम मदद के लिए बिल्कल तैयार है। विधायक ने मशीन दी है। इसका भी प्रयोग किया जाएगा। अभी तक नगर निगम की तरफ कोई मैसेज नहीं आया।

पिछले साल भी खुद के खर्च पर की थी फोगिग : राजू शर्मा प्रभु देन सर्व जैन हितेय कल्याण समिति से राजू शर्मा ने जागरण से बातचीत में कहा कि पिछले साल भी खुद के खर्च पर शहर में फोगिग करवाई थी। विधायक ने जो मशीन दी थी, वह खराब हो चुकी है। इसे ठीक करवाया जाएगा। अगर निगम सही ढंग से मदद के लिए तैयार है तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

बीमारी फैल रही है जल्द करवाना चाहिए समाधान : अशोक

किशनपुरा एकता मंच से अशोक छाबड़ा ने जागरण से बातचीत में बताया कि डेंगू व मलेरिया के केस लगातार सामने आ रही है। निगम का फोगिग अभियान काफी धीमा चल रहा है। अगर निगम मदद दे तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर फोगिग करवाने की जरूरत है। नहीं जिला के हालात खराब हो सकते हैं।

फोगिग के लिए तैयार : सुनील अरोड़ा संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अरोड़ा का कहना है कि नगर निगम अगर फोगिग के लिए मदद मांगता है तो इसके लिए तैयार हैं। डेंगू व मलेरिया तेजी से फैल रहा है। अभी नियंत्रण करना बहुत जरूरी है। इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वर्जन कमिश्नर के साथ बैठक आज, दो दिन में होगा समाधान

नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में बताया कि निगम कमिश्नर के साथ मंगलवार को बैठक होगी और दो दिन में समाधान कर लिया जाएगा। इसमें नई मशीनों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। सामाजिक संस्थाएं सहयोग के लिए तैयार हैं। जागरण सुझाव : ये करना है जरूरी

1- इस समय शहर में हनुमान सभाएं सक्रिय हैं। सभी जगह फोगिग होनी चाहिए।

2- खाली पड़े प्लाटों, तालाबों में गंबुजिया मछली डाली जाए, ये मछली लार्वा खा जाती है।

3- सामाजिक संगठनों के साथ एक टेबल पर बैठक हो, योजना बनाकर फोगिग कराई जाए

4- विजय नगर, नारा, सिवाह, सब्जी मंडी में डेंगू के केस मिल चुके हैं, यहां व्यापक चेकअप अभियान चले, फोगिग तुरंत हो

5- हेल्पलाइन नंबर जारी हो, जिस पर फोन कर फोगिग टीम को बुलाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.