Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: देखिये नीरज की दिलकश तस्वीरें, शादी के सवाल पर मुस्कुरा देते हैं, इनके दोनों हाथों में रहते हैं भाले

ओलिंपिक टोक्यो का कोटा हासिल करने से पहले नीरज चोपड़ा चोटिल हो गए थे। पहले ही इवेंट में इन्होंने क्वालिफाइ कर लिया था। मैदान पर चलते हैं तो दोनों हाथों में भाला होता है। आप भी देखिये इनकी दिलकश तस्वीरें।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 09:08 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: देखिये नीरज की दिलकश तस्वीरें, शादी के सवाल पर मुस्कुरा देते हैं, इनके दोनों हाथों में रहते हैं भाले
भारत के स्‍टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चाेपड़ा।

पानीपत, जागरण संवाददाता। देश के स्टार जैवलिन थ्रोअर यानी भाला फेंक खिलाड़ी हैं नीरज चोपड़ा। नीरज भारतीय सेना में हैं। कभी-कभी ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर अपने फोटो अपलोड करते हैं। हजारों लोग तुरंत फोटो को पसंद करते हैं। खेल से तो कभी इंटरनेट मीडिया से भी दूर नहीं रहे। खेल के फोटो जरूर पोस्ट करते हैं। वैसे, आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा शादी के सवाल पर मुस्कुरा देते हैं। कहते हैं, घरवाले तलाश कर लेंगे। देखिये, नीरज चोपड़ा की कुछ तस्वीरें। इन पर आप लाजवाब कमेंट्स भी पढि़ए

loksabha election banner

जैकेट में नीरज

हिमांशु : आपका अटेंशन पाने के लिए चार महीने से प्रयास कर रहा हूं। एक बार रिप्लाई तो कर दो भैया

नीरज : खतरनका लग रहे, बाल तेरे प्रधान कति

Neeraj Chopra

कंधे पर चार भाले

कंधे पर चार भाले लेकर नीरज मैदान पर पहुंचते हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। दायें हाथ में उठाए हैं भाले।

तनु उपाध्याय : आपके पास बायां हाथ भी है। इतनी आसानी से भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलता।

रिशा : मेरा भी आपकी तरह बनने का सपना है।

Neeraj Chopra

स्टाइलिश नीरज

जींस, जाकेट और सफेद शूट में नीरज बेहद कूल दिख रहे हैं। लंबे बाल भी कहर ढा रहे हैं। इस तस्वीर को 24 हजार 300 लोगों ने पसंद किया।

जांगड़ा साहब : सुपर है म्हारा भाई, स्मार्ट छोरा

Neeraj Chopra

जम रहे हैं

ट्रैक सूट में भी नीरज स्टार ही दिखते हैं। उनके इस फोटो को 24 हजार 360 लोगों ने पसंद किया। जबरदस्त कमेंट्स आए।

Neeraj Chopra

सिर पर टोपी, फंकी लुक

सिर पर टोपी लगाए नीरज चोपड़ा फंकी लुक में जंच रहे हैं। 22 हजार से ज्यादा लोगों ने उनकी तस्वीर को पसंद किया। आज भी नीरज इसी तरह मस्त रहते हैं।

Neeraj Chopra

टीशर्ट में मुस्कुराते नीरज

नीरज की मुस्कुराती तस्वीर छाने के लिए काफी होती है। टीशर्ट और नीकर में नीरज चोपड़ा ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे 15 हजार से ज्यादा ने पसंद किया। इस पर कमेंट आए, हमें ओलिंपिक मेडल चाहिए।

Neeraj Chopra

कोई रास्ता रोक नहीं सकता

भाला फेंकते हुए एक फोटो है नीरज चोपड़ा का। इसमें उन्होंने लिखा है, सर्दी, गर्मी...बारिश कुछ भी आपके लक्ष्य को पाने में रोक नहीं सकते। यह तस्वीर इसी साल फरवरी महीने की है।

Neeraj Chopra

ट्रेनिंग थ्रो को देखते रह जाएंगे

ट्रेनिंग थ्रो के वीडियो आप देखते ही रह जाएंगे। कुछ पल के लिए जैसे मानों सब कुछ थम जाता है। 2017 के एक वीडियो को 97 हजार लोगों ने देखा।

Neeraj Chopra

फुटबाल फेंककर भी अभ्यास

भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा फुटबाल फेंककर भी अभ्यास करते हैं। फुटबाल को पूरी ताकत के साथ दीवार पर फेंकते हैं। यही बाल वापस उनके पास लौटकर आती है। छोटेस्तर पर इस तरह अभ्यास करने से ताकत बढ़ती है। फिर भाला फेंकते हैं तो दूर तक जाता है।

Neeraj Chopra

फिल्म स्टार भी पीछे रह जाएं

ये तस्वीर पोस्ट की है, बड़े फिल्म स्टार भी नीरज के सामने फीके ही नजर आते हैं। कमेंट्स भी आए हैं, अगर प्लेयर न होते तो फिल्म स्टार होते।

Neeraj Chopra

जब चोटिल हुए

कंधे पर चोट लग गई। सर्जरी कराई। पर हिम्मत नहीं हारी। हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए फोटो पोस्ट की। लौटते ही पहले ही मुकाबले में टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

Neeraj Chopra

भाले ही जिंदगी

कहते हैं कि दोनों हाथों में लड्डू। पर नीरज को दोनों हाथों में भाले ही पसंद हैं। आप खुद देख लीजिए। दोनों हाथों में दस से ज्यादा भाले दिख रहे हैं। तो क्यों नहीं देश में ऐसे चैंपियन बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.