खाना खाने के बाद टहलने निकला अधेड़, नौच के जंगल में मौत
कैथल के गांव में नौच के जंगल में एक अधेड़ का शव मिला। वह सुबह खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। उसकी पीट और बाजू में चोट के निशान हैं।
By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 12:13 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 12:33 PM (IST)
पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल के नौच के जंगल में एक 55 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर दी गई। जंगल में बनी मनोहर कुटिया में शव पड़ा हुआ था। वह सुबह दस बजे घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। देर शाम लोगों को हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने कुटिया के मंहत सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है।
अधेड़ मांगाराम नौच गांव का रहने वाला था। उसके दो बेटे हैं। एक जेबीटी है तो दूसरा प्राइवेट स्कूल में टीचर है। मांगाराम सुबह दस बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए नौच के जंगल में गया। शाम को पुलिस को सूचना मिली की नौच के जंगल में बनी मनोहर कुटिया में एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसकी हत्या की गई है। सुबह परिजनों का सूचना दी गई। मनोहर कुटिया जंगल से करीब पांच किमी अंदर है। जंगल भी कई किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें