Move to Jagran APP

ग्रोवर के सामने सुभाष अनेजा में सीधी टक्कर, रोशन धीमान ने उठाया नामांकन

इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चर्स एसो. के चुनाव में विनोद ग्रोवर और सुभाष चंद अनेजा में सीधी टक्कर होगी। पूर्व प्रधान रह चुके रोशनलाल के नामांकन वापस ले लिया है। विनोद ग्रोवर वर्ष 2012-2014 में प्रधान रह चुके हैं। वे तीसरी बार चुनावी मैदान में है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 08:25 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 08:25 AM (IST)
ग्रोवर के सामने सुभाष अनेजा में सीधी टक्कर, रोशन धीमान ने उठाया नामांकन
ग्रोवर के सामने सुभाष अनेजा में सीधी टक्कर, रोशन धीमान ने उठाया नामांकन

जागरण संवददाता, पानीपत :

loksabha election banner

इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चर्स एसो. के चुनाव में विनोद ग्रोवर और सुभाष चंद अनेजा में सीधी टक्कर होगी। पूर्व प्रधान रह चुके रोशनलाल के नामांकन वापस ले लिया है। विनोद ग्रोवर वर्ष 2012-2014 में प्रधान रह चुके हैं। वे तीसरी बार चुनावी मैदान में है। सुभाष चंद अनेजा पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा की तरह यह चुनाव भी शहर में रोचक बन गया है। एसोसिएशन में तीन गुट बने हुए हैं। विनोद ग्रोवर, विनोद धमीजा व सुनील तुली के अलग-अलग गुट हैं। अनेजा का दावा है कि विनोद धमीजा व सुनील तुली सहित ईश्वर अग्रवाल, सतबीर गोयल के समर्थन से वे चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ, विनोद ग्रोवर का कहना है सुभाषचंद अनेजा को किसने खड़ा किया, इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। धमीजा का दावा मैंने खड़ा नहीं किया दूसरे गुट के विनोद धमीजा ने दावा किया कि सुभाष अनेजा उनके प्रत्याशी नहीं हैं। विनोद ग्रोवर उनसे मिल चुके हैं। इसीलिए उन्होंने न तो स्वयं चुनाव लड़ा है और न ही किसी को खड़ा किया है। 30 अक्टूबर को मतदान

मतदान 30 अक्टबूर को होगा। एसोसिएशन के चुनाव के लिए चार उद्यमियों ने नामांकन भरा था। इनमें दो दावेदार मदन बठला व रोशनलाल नामांकन उठा चुके हैं। दो बार धमीजा से मीटिग का परिणाम नहीं निकला : ग्रोवर ( फोटो 17)

प्रत्याशी विनोद ग्रोवर का कहना है कि दो बार विनोद धमीजा से मीटिग हो चुकी है। लेकिन उनका कोई परिणाम नहीं निकला था। विनोद धमीजा विरोध नहीं कर रहे इसकी जानकारी नहीं है। चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है। सुभाष चंद किस गुट से

इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन में तीन गुट बने हुए हैं। विनोद ग्रोवर, विनोद धमीजा व सुनील तुली गुट शामिल है। 2012 व 2015 के चुनाव में विनोद ग्रोवर ने सुनील तुली को हराया था। अनेजा को किसने खड़ा किया यह रहस्यमय बना है।

धमीजा व तुली गुट का समर्थन : अनेजा (फोटो संख्या 16)

सुभाष अनेजा का गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने फोन पर बताया कि वे चुनाव लड़ रहे हैं। विनोद धमीजा, सुनील तुली, ईश्वर अग्रवाल, सतबीर गोयल ने उन्हें खड़ा किया है। उनके समर्थन से ही वे चुनाव लड़ रहे हैं।

-----------

बीरभान सिगला सहित सात सदस्यों ने रजिस्ट्रार सोसाइटी में याचिका डाली

जिला रजिस्ट्रार द्वारा 42 में से चार सदस्यों की सदस्यता रद कर की गई थी। इस फैसले के खिलाफ बीरभान सिगला सहित सात सदस्यों सतबीर गोयल, महेंद्र पाल, मुलख राज भंडारी, संदीप जैन, सुभाष जैन ने स्टेट रजिस्ट्रार सोसाइटी में याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.