निर्जला एकादशी पर लगाई मीठे पानी की छबील, बारिश की कामना
सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं के साथ-साथ लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी मीठे पानी की छबील लगा। कई स्थानों पर पूरी सब्जी भी वितरित की।
By Edited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 05:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को शहर में जगह-जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के साथ-साथ लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी मीठे पानी की छबील लगा। कई स्थानों पर पूरी सब्जी भी वितरित की। आने जाने वाले लोगों को मीठा और ठंडा पानी पिलाया गया। पंखों के साथ-साथ खरबूजे व तरबूज भी बांटे गए। सब्जी मंडी : मीठे, ठंडे व खुशबूदार जल की सेवा प्रदान की गई। सेवादार सूरज बांगा, पंकज जैन,सनी गांधी,भूपेन्द्र डावर व रमेश ग्रोवर ने लोगों का जल पिलाया। मॉडल टाउन : कांग्रेस शहरी महिला ईकाई की अध्यक्ष शशि लूथरा ने लोगों को ठंडा जल पिला कर पुण्य कमाया। श्रीसनातन धर्म महावीर दल : वार्ड नंबर 9 में मीठी लस्सी और आलू का प्रसाद बांटा गया। महावीर दल के सेवक मौजूद रहे। लोगो को ठंडी लस्सी व आलू का प्रसाद दिया गया। यमुना एन्क्लेव : रोटी बैंक में ठंडा पानी, आलू पूरी का प्रसाद यमुना एन्क्लेव के पूर्व प्रधान जेपी गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने बांटा। परशुराम कॉलोनी : मंदिर में पानी की छबील लगाई गई। आलू का प्रसाद व मीठा पानी बांटा गया। इस अवसर पर जेपी शर्मा, तेजपाल, सुनील शर्मा, बलदेव अरोड़ा, बलवान बैरागी, जयकुमार जांगड़ा, कपिल शर्मा, भले राम, बनारसी शर्मा, विरेंद्र पांचाल, सतीश राणा मौजूद रहे। बिजली वितरण निगम : सर्कल कार्यालय ने गोहाना रोड पर कार्यालय के बाहर छबील लगाई। कर्मचारियों ने सेवा दी। इंसार बाजार : देवी मंदिर रोड पर दुकानदारों ने छबील लगाकर मीठा पानी बांटा। सुशील भराड़ा, अशोक अरोड़ा, राजू नंदवानी, कर्मवीर राठी, पर¨मदर चावला ने सेवा दी। प्रभु देन सर्वजन हिताय : कल्याण समिति के द्वारा एकादशी के पर्व पर मीठे जल की छबील लगाकर आलू का प्रसाद और खरबूजे वितरित किए। सेवा में प्रधान राजू शर्मा, अनिल बुद्धि राजा, सनी मक्कड़, उषा अरोड़ा, सोनल अरोड़ा, संदीप प्रजापत, बॉबी दुआ व करण जुनेजा मौजूद रहे। गोहाना रोड एसोसिएशन : गणपति हैंडलूम मार्केट में मीठे पानी की छबील लगाई। बारिश होने की कामना भी की गई ताकि आमजन को इस गर्मी से राहत मिल सके। मार्केट एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने अपने हाथों से पानी पिलाकर छबील का शुभारंभ किया। सेवा देने वालों में मार्केट प्रधान राज कुमार गर्ग, उपप्रधान राम मेहर हुड्डा, महेंद्र गर्ग मौजूद रहे। रुहआफजा शरबत के दाम में तेजी पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रुहाफजा सरबत के रेट पचास प्रतिशत उछले। पिछले वर्ष जो बोतल 90-100 रुपये में आती थी इस वर्ष वह 150 रुपये से अधिक में मिल रही है। खरबूजा हुआ महंगा निर्जला एकादशी पर पंखे पर खरबूजा रखकर दान करने की परंपरा है। अन्य दिनों की अपेक्षा खरबूजे के दाम भी 5-7 रुपये किलो तक तेज रहे। एक दिन पहले जो खरबूजा 15 रुपये किलो बिक रहा था वह 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें