Move to Jagran APP

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में चली गोली, लोग भागे, पड़ा था गनमैन का शव

यमुनानगर के ओबीसी बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज से बैंक में हड़कंप मच गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 10:29 PM (IST)
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में चली गोली, लोग भागे, पड़ा था गनमैन का शव
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में चली गोली, लोग भागे, पड़ा था गनमैन का शव

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के गनमैन बलबीर सिंह ने बाथरूम में खुद को गोली मार ली। बैंक में गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। बैंक के कर्मचारी बाथरूम की ओर गए। वहां पर बलबीर का शव पड़ा मिला। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। एसएचओ सुनील कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाएं।

loksabha election banner

शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि मखौर निवासी मृतक बलबीर छह वर्ष से सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। शनिवार को भी बलबीर सिंह लगभग सवा 10 बजे बैंक में अपनी 12 बोर की डबल बैरल लाइसेंसी गन लेकर आया था। सुबह सभी कर्मचारियों से वह मिला। इसके बाद बैंक के कर्मचारी अपनी-अपनी सीट पर कार्य में लग गए। कुछ ही देर बाद बैंक में बने शौचालय की ओर से गोली चलने की आवाज आई। अंदर से दरवाजा बंद था। कर्मचारियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर खोला। अंदर बलबीर का खून से लथपथ शव पड़ा था। 

आर्मी से रिटायर्ड, दो महीने से चल रही थी दवाई 
परिवार के साहब सिंह ने बताया कि बलबीर आर्मी से रिटायर्ड था। दो महीने से वह मानसिक तौर पर परेशान था। उसका चंडीगढ़ पीजीआइ से इलाज चल रहा था। शुक्रवार को ही वह दवाई लेकर आया था।  मृतक के पास एक लड़का व एक लड़की है। उसका लड़का दो साल से कनाड़ा में रह रहा है, जबकि छह माह पूर्व उनकी लड़की की शादी हो चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.