राष्ट्रीय एकता और अखंडता की अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
भारतीय संविधान दिवस पर मंगलवार को लघुसचिवालय के भूतल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता डीसी सुमेधा कटारिया ने की। समारोह वंदे मातरम से शुरू हुआ और राष्ट्रगान के साथ ही संपन्न हो गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : भारतीय संविधान दिवस पर मंगलवार को लघुसचिवालय के भूतल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता डीसी सुमेधा कटारिया ने की। समारोह वंदे मातरम से शुरू हुआ और राष्ट्रगान के साथ ही संपन्न हो गया। एसडीएम दलबीर सिंह, सीटीएम सुमन भांखड़, डीएसपी सतीश वत्स, डीपीओ सरला यादव समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कायम रखने की शपथ दिलवाई। इसके साथ तहसील व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों में भी कार्यक्रम किए गए।
डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि भारतीय संविधान को जहां विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने का गौरव प्राप्त है वहीं इस संविधान की उदारता सबसे बड़ी विशेषता है। संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार के साथ कर्तव्य भी दिए गए हैं। संविधान ही हमारा गौरव और अभिमान है और देशभक्ति ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में जाति, धर्म, रंग, लिग, कुल, गरीब, अमीर सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। यही नहीं भारतीय संविधान ने संसदीय शासन प्रणाली में सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व प्रदान किया है।