सरकार की कथनी और करनी में नहीं कोई अंतर
कुरुक्षेत्र में प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री व कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रभारी मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री व कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रभारी मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। राज्यमंत्री मंगलवार को रेलवे रोड़ स्थित होटल में भाजपा की जिला कार्यकारणी की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभागार में आते ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को बने करीब 52 साल हो गए हैं, सभी पूर्व मुख्यम¨त्रयों ने अपने-अपने क्षेत्र का विकास करने पर जोर दिया, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को अपना विधानसभा क्षेत्र माना तथा सभी में समान रूप से विकास करवा रहें है। जीटी रोड़ की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्य न होने के कारण जनता बहुत परेशान थी, यही कारण था कि जनता ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया और 27 में 22 सीटें भाजपा ने जीती। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मात्र 26 महीनें में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास करवाया। इस मौके पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश को बने इतने साल हो गए है लेकिन जीतने विकास कार्य वर्तमान सरकार में हुए है उतने कभी नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। जिसका परिणाम यह है कि वर्तमान में एक हजार लड़कों के पीछे 922 लड़कियां है। इस अवसर पर लाडवा के विधायक डॉ.पवन सैनी ने कहा कि पहले की पार्टियों के राजनेता अपने परिवार का विकास करते थे, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों का विकास करते है तथा किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कोई भेदभाव नहीं रखते है। जिला कार्यकारणी की बैठक में जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल ¨सह सुनहेडी ने कहा कि वर्तमान सरकार पंचायतों की खुशहाली के लिए विकास कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, वरिष्ठ नेता परमवीर चौहान, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, शकुंतला शर्मा, रीटा गोयल, अनु मालयान, परमजीत कश्यप सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।