तब्लीगी जमात की वजह से नौ साल का मासूम Cronavirus से संक्रमित, मदरसा सील
जमाती की करतूत से कैथल में एक नौ साल का मासूम कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। पांच अप्रैल को लिए मदनी मदरसे के 25 विद्यार्थियों और शिक्षकों के सैंपल लिए गए थे।
पानीपत/कैथल, [सुरेंद्र सैनी]। तब्लीगी जमात से 30 मार्च को लौटे व्यक्ति संपर्क में आने के बाद एक नौ साल का बच्चा कोरोना संक्रमित हो गया। उसके घर के पास ही मदनी मदरसे में तीसरी कक्षा में पढऩे वाले इस बच्चे की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है।
सिरटा रोड पर दूसरा केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन मेें हड़कंप मच गया। जैसे ही रिपोर्ट आने तो प्रशासनिक अमला तीन एंबुलेंस गाडिय़ों के साथ मदरसे पहुंचा। यहां पॉजिटिव मिले नौ साल के छात्र को एक एंबुलेंस में बिठाते हुए सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया, वहीं अन्य 21 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों को अलग-अलग दो एंबुलेंस में कौल कृषि विज्ञान केंद्र लेेकर गए।
प्रशासनिक टीम में तहसीलदार ईश्वर सिंह, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, जिला महामारी अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पॉजिटिव केस के बाद मदरसे को सील कर दिया। यहां आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। मार्ग के दोनों तरफ पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी घर से बाहर और बाहर से अंदर आने की अनुमति नहीं है। इस क्षेत्र के नोडल अधिकारी दिन और रात में निरीक्षण करते हुए सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों की स्क्रीङ्क्षनग भी की जा रही है। अगर किसी को राशन या अन्य सामान की जरूरत होती है तो वे सामान भी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंचा रही है।
एंबुलेंस का हॉर्न सुनते ही छतों पर चढ़ गए लोग
बुधवार बाद दोपहर जैसे ही एक के बाद एक एंबुलेंस सिरटा रोड पर पहुंची तो लोगों मकानों की छतों पर चढ़ गए। मदनी मदरसे के बाहर एंबुलेंस रुकने के बाद ही लोगों को दूसरा पॉजिटिव केस बारे जानकारी मिलने के बाद भय का माहौल दिखाई दिया। यहां स्थित कालोनियों की गलियां पहले से ही सुनसान पड़ी है और अब एक और पॉजिटिव केस के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। इस मार्ग के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा।
परिवार के सदस्यों का सैंपल निगेटिव आने से राहत
चार अप्रैल को जमाती का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी के सैंपल लेेकर सोनीपत लैब में भेजे गए थे, बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव मिली है, जो राहत देने वाली है, लेकिन पॉजिटिव जमाती का दूसरा सैंपल पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। पॉजिटिव जमाती के परिवार को अभी क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
सिटीएम सुरेश राविश ने बताया कि जिले में दूसरा पॉजिटिव केस मिला है। 9 साल के बच्चे के पॉजिटिव आने के बाद सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, वहीं अन्य 21 बच्चे और तीन शिक्षकों को क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों से अपील है कि लॉकडाउन का पालन करें। ऐसा करके ही हम कोरोना को हरा सकते हैं।