वकील के कार्यालय से नौ लैपटॉप चोरी
न्यू हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी निवासी रमेश कुमार असीजा ने बताया कि उसका सनौली रोड पर कार्यालय है।
जासं, पानीपत: सनौली रोड पर गुरुद्वारे के पास एक वकील के कार्यालय का ताला तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। न्यू हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी निवासी रमेश कुमार असीजा ने बताया कि उसका सनौली रोड पर कार्यालय है। वह शनिवार रात को अपना कार्यालय बंद करके घर चला गया था। रविवार सुबह कार्यालय में गया तो दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। नौ लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
केबल संचालक विजय पर महिला से छेड़खानी का केस
जासं, पानीपत: आजाद नगर की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 जुलाई की रात दस बजे वह घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला केबल संचालक विजय घर में सेट-टॉप बॉक्स लेने के बहाने घर में घुसा। उसे अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी की। उसे चेहरे पर काट लिया। आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। एक महीना पहले भी आरोपित विजय नशे में घर में घुसा था और उसके साथ छेड़खानी की थी। आठ मरला चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।