Move to Jagran APP

लड़कियों के सपने पूरे करने को रात्रि चौपाल लगाएगी ब्रेकथ्रू संस्था

महिला और लड़कियों के खिलाफ हिसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए प्रयासरत स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर लड़कियों की पढ़ाई और उनके सपने पूरा करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:06 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 08:06 AM (IST)
लड़कियों के सपने पूरे करने को रात्रि चौपाल लगाएगी ब्रेकथ्रू संस्था
लड़कियों के सपने पूरे करने को रात्रि चौपाल लगाएगी ब्रेकथ्रू संस्था

जागरण संवाददाता, पानीपत : महिला और लड़कियों के खिलाफ हिसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए प्रयासरत स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर लड़कियों की पढ़ाई और उनके सपने पूरा करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करेगी। पानीपत जिले के 12 गांवों का चयन किया गया। शाम पांच बजे से नाटक, लड़कियों की कामयाबी की वीडियो दिखाकर व गीत से लोगों को जागरूक किया जाएगा। संस्था के कम्युनिटी डेवलपर प्रवीन और भारती ने बताया कि अभी भी लड़कियों को लड़कों के समान पढ़ने और आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। लड़कियां आज भी अपने सपनों के साथ घर में ही जीने को मजबूर हैं। नाटक के दौरान ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के पिता का पत्र भी पढ़ कर सुनाया जाएगा। इस पत्र में साक्षी के संघर्ष और उनकी परेशानियों को साझा किया जाएगा। रात्रि चौपाल का कार्यक्रम 16 से 22 नवंबर तक सभी 12 गांवों में होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.