फास्टैग न होने पर नहीं देना होगा दोगुना टोल, UPI से भी कर सकते हैं भुगतान, NHAI ने शुरू की नई पहल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा पर UPI भुगतान की सुविधा शुरू की है। अब फास्टैग न होने ...और पढ़ें

Haryana News: फास्टैग न होने पर दोगुना टोल नहीं अब UPI से करें भुगतान, NHAI ने शुरू की नई पहल (File Photo)
HighLights
टोल प्लाजा पर अब यूपीआई से भुगतान संभव होगा।
फास्टैग न होने पर दोगुना टोल शुल्क नहीं लगेगा।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा, विवाद भी कम होंगे।
जागरण संवाददाता, पानीपत। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) पर वाहन चालकों को सफर करने के दौरान टोल पार करने में अभी तक बिना फास्टैग या फास्टैग में तकनीकी खराबी,
फास्टैग रिचार्ज न होने से दोगुना टोल का भुगतान कर निकलना होता था। अब डिजिटल भुगतान करने पर वाहन चालकों को डबल पैसा नहीं देना होगा।
उनको टोल काउंटर पर यूपीआई से भुगतान करने पर 1.25% ही भुगतान करना होगा। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने व यात्रियों की राहत के लिए यह कदम उठाया है। टोल कर्मियों ने बताया पानीपत में रोज 4500 से अधिक वाहन चालकों को दोगुना शुल्क देने को लेकर विवाद होता था।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 फरवरी, 2026 से सभी नई कार, जीप और वैन के FASTag जारी करने के लिए अनिवार्य Know Your Vehicle (KYV) प्रोसेस को बंद करने का फैसला किया है, ताकि लोगों की सुविधा बढ़ाई जा सके और हाईवे इस्तेमाल करने वालों को एक्टिवेशन के बाद होने वाली परेशानी खत्म हो सके।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'यह सुधार लाखों आम सड़क उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत देगा, जिन्हें वैलिड गाड़ी के डॉक्यूमेंट होने के बावजूद FASTag एक्टिवेशन के बाद KYV की जरूरतों के कारण असुविधा और देरी का सामना करना पड़ रहा था।'
