Move to Jagran APP

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत सहित इन जिलों में नई पाबंदियां जारी, क्‍या लाकडाउन की ओर बढ़ रहा हरियाणा

हरियाणा के गुरुग्राम फरीदाबाद और सोनीपत सहित 19 जिलों में नई कोविड गाइडलाइन लगाई गई हैं। इसके साथ ही इन जिलों में सख्ती और बढ़ा दी गई है। स्कूल-कालेज बंद रहने की समय सीमा को भी बढ़ा दिया गया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:06 AM (IST)
गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत सहित इन जिलों में नई पाबंदियां जारी, क्‍या लाकडाउन की ओर बढ़ रहा हरियाणा
कोरोना को लेकर हरियाणा के 19 जिलों में लगाई गई नई पाबंदियां।

पानीपत, [राजेश शर्मा]। हरियाणा में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सख्ती बढ़ा दी गई है, नई पाबंदियां लागू कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और करनाल सहित प्रदेश के 19 जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है।  साथ ही इन जिलों के बच्चों को वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन बच्चों ने वैक्सीन नहीं ली है उनकी स्कूलों में एंट्री बैन की जाएगी। जिला प्रशासन को नई पाबंदियां लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।  दिल्ली में बढ़ रहे मामलों के कारण एनसीआर से सटे जिलों में पाबंदियां और सख्त की गई है। वहीं प्रदेश में स्कूल बंद रहने की समय सीमा भी 26 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

loksabha election banner

हरियाणा में कोरोना के आंकड़ें

हरियाणा के 22 जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में सामने आए हैं। वहीं चरखी दादरी, पलवल और नूंह में सबसे कम मरीज मिले।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में पहले भी चर्चा में रही इनकम टैक्‍स की रेड, पढ़ें उद्योगपतियों और राजनेताओं की सूची

जिला           केस

गुरुग्राम        3897

फरीदाबाद   1106

करनाल        607

सोनीपत       512

अंबाला         508

पंचकूला       441

पानीपत        217

हिसार          178

रोहतक         204

यमुनानगर     168

झज्जर           166

कुरुक्षेत्र         148

भिवानी          114

सिरसा            94

फतेहाबाद       92 

चरखी दादरी    41

पलवल            28

नूंह                 15

यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: हरियाणा के संजय लाठर मथुरा की मांट विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश यादव के हैं खास

बच्चों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया तो स्कूलों में नो एंट्री

हरियाणा में कोरोना के खतरे के बीच बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बच्चों के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे ने वैक्सीन की डोज नहीं ली है उसे स्कूल खुलने के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी बच्चों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करवाएं।

यह भी पढ़ें: फसलों के लिए वरदान से कम नहीं ठंड, ये निशान दिखे तो हो जाएं सतर्क

ये हैं पाबंदियां

कोरोना मामलों के आधार पर जिलों को श्रेणियों में बांटा गया है। पाबंदियों के लिहाज से प्रथम श्रेणी के जिलों में खेल परिसर, स्टेडियम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। यहां सिर्फ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। दर्शकों या अन्य लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की सलाह दी गई है। बार और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जा सकेंगे।

ये भी जानें

प्रथम श्रेणी के जिलों के लिए नियम

  • बार और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
  • सरकारी-निजी कार्यालयों में आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाए जा सकेंगे।
  • दूध और दवा सहित जरूरी वस्तुओं की दुकानों को देर रात तक खोलने की छूट।
  • सार्वजनिक सभाओं, रैली और धरने-प्रदर्शनों पर प्रतिबंध।
  • सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, मनोरंजन पार्क व बिजनेस एक्जीबिशन बंद।
  • खेल परिसर व स्टेडियम में सिर्फ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास
  • राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की अनुमति होगी।
  • किसी बाहरी व्यक्ति को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • सभी मनोरंजन पार्क और बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनियों पर भी पाबंदियां लगाई गई है। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.