Move to Jagran APP

अंतरसदनीय अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने मारी बाजी

एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-11 में शुक्रवार को अंतरसदनीय अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता कराई गई। प्रिसिपल सबिता चौधरी ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। जिसमें स्कूल के छह सदनों के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 06:37 AM (IST)
अंतरसदनीय अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने मारी बाजी
अंतरसदनीय अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-11 में शुक्रवार को अंतरसदनीय अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता कराई गई। प्रिसिपल सबिता चौधरी ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। जिसमें स्कूल के छह सदनों के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुछ विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं से उमंग और उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। जबकि कुछ विद्यार्थियों ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया। जिसमें नेहरू सदन की टिशा प्रथम, परिधि, अंश, अमन, अंकित, खुशी सिगला, खुशी कालरा, धृति, चारू, अदिति व रिया मल्होत्रा ने प्रथम और सरस्वती सदन की विधानी, वंशिका, तनिष्का, वंश, वैशाली, दिव्या, हर्षिता, कनिषा, चेष्ठ, पीयूष, जीतिका व गौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिसिपल सबिता चौधरी ने कहा कि स्कूल में प्रतिभा निखार के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.