विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Games 2023: नेशनल गेम्स के लिए 61 खिलाड़ियों का दल गोवा के लिए रवाना, 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगा आयोजन

By Vijay Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 24 Oct 2023 02:17 PM (IST)

National Games 2023 37वें नेशनल गेम्स के लिए प्रदेश के 61 एथलीटों के दल को हरियाणा एथलेटिक्स के सचिव राजकुमार ...और पढ़ें

नेशनल गेम्स के लिए 61 खिलाड़ियों का दल गोवा के लिए हुआ रवाना। फाइल फोटो
नेशनल गेम्स के लिए 61 खिलाड़ियों का दल गोवा के लिए हुआ रवाना। फाइल फोटो

HighLights

  1. नेशनल गेम्स के लिए 61 खिलाड़ियों का दल गोवा के लिए रवाना
  2. 5000 से लेकर 10000 मीटर दौड़ में शामिल खिलाड़ी
  3. 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगा आयोजन

जागरण संवाददाता, पानीपत। Haryana News: 37वें नेशनल गेम्स के लिए प्रदेश के 61 एथलीटों के दल को हरियाणा एथलेटिक्स के सचिव राजकुमार मिटान ने गोवा के लिए रवाना किया। मिटान ने एल्डिको स्थित अपने आवास पर एथलीटों को हरियाणा ओलिंपिक संघ की ओर से खेल पोशाक बांटी। उन्होंने ने बताया कि 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक गोवा में नेशनल गेम्स होंगे। जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन रहेगा।

प्रदेश के एथलेटिक्स दल में अजय कुमार पानीपत पोल वाल्ट, डैकथलान में मोहित पानीपत, विक्रांत पांचाल फरीदाबाद 400 मीटर दौड़, कृष्ण कुमार भिवानी और सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड़, अमन चौधरी कुरुक्षेत्र एवं मनजीत रामेश्वर हिसार 1500 मीटर दौड़, अजय झज्जर 5000, गुरप्रीत अंबाला 5000 और 10000 मीटर दौड़ में शामिल हैं।

5000 से लेकर 10000 मीटर दौड़ में शामिल खिलाड़ी

इसी तरह से हरीश भिवानी 10000 मीटर दौड़, गौरव रोहतक, जशन सिंह दूहन पंचकूला 400 मीटर हर्डल इवेंट, बालकिशन भिवानी और शंकर लाल भिवानी 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट, निर्भय सिंह भिवानी, सचिन सुहाग रोहतक डिस्कस थ्रो, इंद्रजीत सिंह भिवानी शाटपुट, अजय कुमार सोनीपत, गौरव कुमार सोनीपत हैमर थ्रो, हरदीप भिवानी, संदीप कुमार सांगवान महेंद्रगढ़ 20 किलोमीटर रेस वॉक और महिला वर्ग में नैंसी झज्जर में कौशल दिखाएंगे। हिमाश्री झज्जर 100 मीटर दौड़ में, 200 मीटर दौड़ में निर्मला श्योराण झज्जर, हिमांशी मलिक रोहतक और किरण पहल सोनीपत।

यह भी पढ़ें: Haryana: हुड्डा बोले-निष्पक्ष जांच कर दोबारा कराई जाए वेटनरी सर्जन भर्ती परीक्षा, केंद्र के इस मंत्री ने भी उठाए थे सवाल

प्रीति लांबा फरीदाबाद 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में लेंगी हिस्सा

400 मीटर दौड़, पूजा रोहतक 800,1500 मीटर दौड़, भारती सोनीपत 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़, सोनिका भिवानी 10000 दौड़, नन्ही हिसार और शम्मी भिवानी 400 मीटर हर्डल इवेंट, प्रीति लांबा फरीदाबाद 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में खेलेंगे। पूजा फतेहाबाद और रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप, मीमांसा दहिया करनाल और रेणु ग्रेवाल भिवानी ट्रिपल जंप, पोल वाल्ट इवेंट में निधि करनाल और वंशिका घनघस भिवानी, मनप्रीत कौर अंबाला और शिक्षा चरखी दादरी शाटपुट, श्वेता सिंह सोनीपत और सुनीता देवी भिवानी डिस्कस थ्रो।

नेशनल गेम्स में ये होंगे कोच

रेणु सोनीपत हैमर थ्रो, प्रियंका सिंह चरखी दादरी और शिल्पा रानी जींद जैवलिन थ्रो, ज्योति भिवानी और मोनिका झज्जर 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में खेलेंगे। नेशनल गेम्स में हरियाणा की टीम में टीम कोच एवं मैनेजर जितेंद्र बांगर पंचकूला, जसवंत सिवाच जींद, बीरबल दूहन जींद, विकास गहलावत सोनीपत और रिंकू सांगवान हिसार को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले - खाद-बीज-एमएसपी और मुआवजा देने में नाकाम रही सरकार, जानें और क्या कहा