Move to Jagran APP

पानीपत में खुलेगा नारी निकेतन, मुख्यालय से मांगी मानक सूची

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पानीपत में नारी निकेतन खोला जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने इस बाबत मुख्यालय से मानक सूची मांगी है। सामाजिक संगठनों से आवेदन मांगे जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 07:02 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 07:02 AM (IST)
पानीपत में खुलेगा नारी निकेतन, मुख्यालय से मांगी मानक सूची
पानीपत में खुलेगा नारी निकेतन, मुख्यालय से मांगी मानक सूची

जासं, पानीपत : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पानीपत में नारी निकेतन खोला जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने इस बाबत मुख्यालय से मानक सूची मांगी है। सामाजिक संगठनों से आवेदन मांगे जाएंगे। आर्थिक रूप से सक्षम और अनुभवी संगठन को मौका दिया जाएगा।

loksabha election banner

विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सरला यादव ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर रेडक्रॉस की बिल्डिंग में चल रहा है। सरकार अब पानीपत में नारी निकेतन खोलना चाहती है। मुख्यालय से इस संबंध में पत्र भी मिला था। केंद्र का संचालन सामाजिक संस्था के जरिए होना है। नारी निकेतन को कितनी जगह, कमरे, शौचालय, बेड, स्टाफ आदि चाहिए, पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया था। मुख्यालय को पत्र भेजकर उक्त जानकारी मांगी गई है। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं को केंद्र संचालन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक घरेलू हिसा, बुढ़ापे में मां को घर से निकाले जाने, घर छोड़कर फरार होने वाली युवतियों को अब तक करनाल स्थित नारी निकेतन में भेजा जाता रहा है। जिले में केंद्र खुलने पर विभाग और पुलिस का काम सरल होगा। समझौते जैसी स्थिति में परिजनों को महिलाओं से मिलाना भी आसान हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.