पोलियो दिव्यांगों के लिए वरदान नारायण सेवा संस्थान
राजस्थान के उदयपुर स्थित नारायणा सेवा संस्थान पोलियो दिव्यांगों के लिए वरदान साबित हो रही है। दिव्यागों के हाथ-पैर को सही करने के लिए वहां निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। जरूरतमंदों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाते हैं। उक्त बात संस्थान के पीआरओ ऐश्वर्य त्रिवेदी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही है।
जागरण संवाददाता, समालखा : राजस्थान के उदयपुर स्थित नारायणा सेवा संस्थान पोलियो दिव्यांगों के लिए वरदान साबित हो रही है। दिव्यागों के हाथ-पैर को सही करने के लिए वहां निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। जरूरतमंदों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाते हैं। उक्त बात संस्थान के पीआरओ ऐश्वर्य त्रिवेदी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही है।
उन्होंने कहा कि उदयपुर में संस्थान का अपना अस्पताल है। देशभर के पुराने पोलियो दिव्यांगों को हर प्रकाश की सुविधाएं दी जा रही है। उदयपुर के अलावा देश के अन्य भागों में भी फिजियोथैरेपी केंद्र हैं, जहां निशुल्क सेवा है। दुर्घटनाओं में शारीरिक अंग गंवाने वालों को भी संस्थान की ओर से कृत्रिम अंग वितरित किए जाते हैं। जरूरतमंदों को उचित दवा और परामर्श भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल से ऊपर के दिव्यांगों के लिए स्किल्ड प्रोग्राम भी संस्था द्वारा चालाया जाता है। दिव्यांगों को संस्थान में नौकरी भी दी जाती है। सारा काम दानियों के सहयोग से होता है। कोई भी दाता अपने स्वेच्छा के अनुसार संस्था में दान दे सकता है। इस अवसर पर सत्यवीर गुप्ता, नंदकिशोर सिघल, प्रदीप बंसल, सतबीर धीमान, विपिन गोयल, नवीन बंसल, राहुल गर्ग, विनय सिगला, विनोद बंसल आदि मौजूद थे।