Move to Jagran APP

यमुनानगर में महिला के साथ ननदाेई ने किया दुष्कर्म, ससुरालियों ने कराया जबरन गर्भपात

यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को उसके पड़ोस की ही महिला रीना अपने घर बुलाकर ले जाती थी। आरोप है कि वह अपने अजय भाई के साथ युवती को संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 12:21 PM (IST)
यमुनानगर में महिला के साथ ननदाेई ने किया दुष्कर्म, ससुरालियों ने कराया जबरन गर्भपात
यमुनानगर में महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव निवासी 25 वर्षीय युवती के साथ पहले पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाई। बाद में उसे ब्लैकमेल कर अपने साले अजय से शादी कराई। शादी होने के बाद भी उसकी परेशानियां कम नहीं हुई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके गर्भ की जांच कराई। बच्ची होने पर उसका गर्भपात करा दिया। अब उसके साथ मारपीट की जा रही है। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया आरोपितों पर केस

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को उसके पड़ोस की ही महिला रीना अपने घर बुलाकर ले जाती थी। आरोप है कि वह अपने अजय भाई के साथ युवती को संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। कई बार उसे मना किया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आई। एक दिन महिला व उसके पति सुशील ने युवती को अपने घर बुलाया। यहां चाय में उसे नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इस दौरान घर पर महिला का भाई अजय भी आया हुआ था। चाय पीने के बाद युवती बेसुध हुई, तो आरोपितों ने उसे अजय के साथ कमरे में बंद कर दिया। यहां अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बनाई अश्लील वीडियो

इस दौरान सुशील ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो काे वायरल करने की धमकी देकर महिला, उसका पति सुशील व अजय उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान सुशील ने भी युवती के साथ कई बार संबंध बनाए। बाद में उसकी शादी अजय के साथ करा दी। शादी के कुछ महीनों बाद वह गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कराई। यहां पर पता लगा कि गर्भ में बच्ची है। जिस पर आरोपितों ने उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि पति अजय उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। इस बारे में सास को बताया, तो वह भी उसके साथ मारपीट करती थी। आरोप है कि एक दिन जेठ ने भी उसे गलत नीयत से पकड़ा। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.