Move to Jagran APP

निगम कर्मचारियों ने दो दिन की बढ़ाई हड़ताल, प्रमाणपत्र और प्रॉपर्टी टैक्स का काम ठप

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने दो दिन की और हड़ताल बढ़ा दी है। संघ नेताओं ने मांगों को लागू न करने पर 31 के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। हड़ताल के चलते नगर निगम के दोनों कार्यालयों का काम पूरी तरह से ठप रहा। प्रमाणपत्र बनवाने से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने आए लोगों को उल्टा लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 06:55 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:55 AM (IST)
निगम कर्मचारियों ने दो दिन की बढ़ाई हड़ताल, प्रमाणपत्र और प्रॉपर्टी टैक्स का काम ठप
निगम कर्मचारियों ने दो दिन की बढ़ाई हड़ताल, प्रमाणपत्र और प्रॉपर्टी टैक्स का काम ठप

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगरपालिका कर्मचारी संघ ने दो दिन की और हड़ताल बढ़ा दी है। संघ नेताओं ने मांगों को लागू न करने पर 31 के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। हड़ताल के चलते नगर निगम के दोनों कार्यालयों का काम पूरी तरह से ठप रहा। प्रमाणपत्र बनवाने से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने आए लोगों को उल्टा लौटना पड़ा।

loksabha election banner

नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन हड़ताल कर पालिका बाजार कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रधान सुभाष चिडालिया और संचालन संजय चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। हड़ताल के तीसरे दिन भी लोगों की परेशानी को अनदेखा किया जा रहा है। सरकार को लोगों की परेशानी से कोई लेना नहीं है। वे विस चुनाव में अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे हुए हैं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव अमरीश त्यागी व पूर्व सचिव तेजपाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। विस चुनाव में कर्मचारी भाजपा उम्मीदवारों का विरोध करेंगे। प्रमाणपत्र और प्रॉपर्टी टैक्स बंद

हड़ताल के चलते निगम में प्रमाण-पत्र बनवाने से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने तक का काम बंद रहा। दोनों कार्यालय से लोगों को उल्टे पैर लौटना पड़ा। किला मैदान के कर्मबीर और रणदीप ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नहीं लिए जा रहे हैं। कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिल रहे हैं। सुषमा और राजबीर ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को जन्म प्रमाणपत्र बनवाने निगम कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर कोई भी कर्मचारी सीट पर नहीं मिला। प्रशासनिक भवन में भी अधिकारी नहीं मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.